• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रविवार को चंडीगढ़ में स्थापित विकास तीर्थों के करवाए जाएंगे दर्शन

On Sunday, Vikas Teerths established in Chandigarh will be visited - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा रविवार को शहर में इन वर्षों में स्थापित विकास के तीर्थों पर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और आरडब्ल्यूए सदस्यों को रविवार को विशेष भ्रमण करवाएगी। इसका उद्देश्य हर वर्ग तक शहर में हुए विकास कार्यों का संदेश पहुंचाना है। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और महापौर अनूप गुप्ता मौजूद रहेंगे।
सर्वप्रथम सुबह 11 बजे शहर की बस्तियों के युवाओं को सेक्टर-18 स्थित एयरफ़ोर्स हेरिटेज म्यूजियम के दर्शन करवाए जाएंगे। जिससे उन्हें सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा सके। उसके बाद दोपहर 12:30 पर दिव्यांगजनोंं व कुष्ट आश्रम में रहने वाले लोगों को बर्ड पार्क घुमाने लेकर जाया जाएगा।
इसी प्रकार शाम 4 बजे महिलाओं को मखन माजरा में स्थापित नई गऊशाला लेकर जाया जाएगा। वहां उन्हें दिखाया जाएगा कि कैसे वहां गऊ माता की सेवा की जाती है। शाम 5 बजे वरिष्ठ नागरिकों को सेक्टर 17 के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर घुमाया जाएगा, जिससे उन्हें यह सुनिश्चित किया जा सके कि किस प्रकार कैमरों के माध्यम से उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
अंत में शाम 6 बजे शहर के आरडब्ल्यूए के सदस्यों को इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में बने हॉर्टिकल्चर वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को दिखाया जाएगा। किस प्रकार वहां हार्टिकल्चर वेस्ट की प्रोसेसिंग का कार्य किया जाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में शहर में विकास के कार्य हुए हैं, उनसे होने वाले लाभ को शहरवासियों को बताना है। उन्होंने बताया कि यह कार्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' को चरितार्थ करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On Sunday, Vikas Teerths established in Chandigarh will be visited
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, modi government, bjp, youth, women, senior citizens, divyangjan, rwa members, tour, pilgrimages of development, city, message, development works, national general secretary, rajya sabha mp, dr anil jain, state president, arun sood, mayor, anoop gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved