• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंंतरराष्ट्रीय दिवस पर महिलाएं प्रण लें कि वे बेटी को जन्म जरूर देंगीः राज्यपाल

On International Day, women should take a vow that they will definitely give birth to a girl child: Governor - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां पर महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो। आज देश की राष्ट्रपति एक महिला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता की दिशा में कई कार्य हुए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की शुरुआत भी हरियाणा की धरती से हुई। इस अभियान में सबसे बड़ी भूमिका महिलाओं की रही है।
उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। बड़े से बड़े पद पर महिला विराजमान हुई हैं। सरकार की ओर से अनेकों कार्यक्रम महिलाओं के लिए चलाए गए हैं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान भी एक हैं। उन्होंने कहा कि आज हर महिला यह प्रण लें कि वे बेटी को जन्म देने से न रोके। चाहें उन्हें किसी भी परिस्थिति का सामना क्यों न करना पड़े। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि लड़कियों के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। पहले जहां केवल लडक़ों के जन्म पर ही कूंआ पूजन होता था। अब सरकार की ओर से लड़कियों के जन्म पर भी कूंआ पूजन का आयोजन करवाया जाता है। इससे समाज में लड़कियों के प्रति एक सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि कई ऐसे उदाहरण हैं, जिनसे महिलाओं की प्रतिभा और हौसलों का पता चलता है। कल्पना चावला जिन्होंने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है जो दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम स्थापित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On International Day, women should take a vow that they will definitely give birth to a girl child: Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: international womens day, governor haryana, chandigarh, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved