• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नये गुरुग्राम शहर के साथ मैट्रो के माध्यम से जुड़ेगा पुराना गुरुग्राम शहर

Old Gurgaam City will connect with city through metro - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़ । हरियाणा के गुरुग्राम में नये गुरुग्राम शहर को पुराने गुरुग्राम शहर के साथ मैट्रो के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। गुरुग्राम शहर में हुडा सिटी सैंटर से रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा। यह जानकारी यहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के अधिकारियों की एक बैठक में दी गई। बैठक में बताया गया कि दिल्ली मैट्रो रेल कार्पोरेशन ने व्यवहार्यता रिपोर्ट के तहत हुडा सिटी सैंटर से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक बनाए जाने वाले मैट्रो कोरिडोर की कुल लम्बाई 17.11 किलोमीटर बताई है, जिस पर 15 स्टेशन होंगे। बैठक में बताया गया कि इसे तैयार करने में 3739 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
बैठक में रियल एस्टेट रैगुलेशन एक्ट (रेरा) के प्रावधानों पर भी चर्चा की गई और कुछ मुद्दों पर राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के अधिकारियों की सहमति भी बनी। बैठक में बताया गया कि रेरा में केन्द्रीय एक्ट की भावना के साथ तालमेल बैठाया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही इन नियमों को मंत्रिमण्डल में पास करके लागू कर देंगे।
प्राकृतिक संरक्षण जोन के सम्बन्ध में भी मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य के सतत विकास के लिए हम कटिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जा रहा है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।
बैठक में केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में विकास करवाने के लिए एनसीआर योजना बोर्ड के माध्यम से निधि देने का भी आश्वासन दिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न विकास कार्यों को क्रियान्वित करने के लिए एनसीआर योजना बोर्ड को और प्रस्ताव भेजे जाएंगे।
बैठक में केन्द्रीय शहरी आवास और योजना मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव रंजन मिश्रा और निदेशक एस पी सिंह, केन्द्रीय शहरी, आवास एवं योजना मंत्रालय के लीगल एडवाइजर नागेन्द्र गोयल, हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, हरियाणा ग्राम एवं आयोजना विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, हरियाणा ग्राम एवं आयोजना विभाग के निदेशक टी एल सत्याप्रकाश, डीएमआरसी के निदेशक एसडी शर्मा, एनसीआर योजना बोर्ड के उपनिदेशक अभिजीत समंता और पारथा प्रतिमनाथ सहित केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Old Gurgaam City will connect with city through metro
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister manohar lal, central housing and urban development minister rao indrajit singh, haryana news, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved