• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्तूबर 4, बीजेपी बाहर : सरकार बनते ही पहले साल में करेंगे 1 लाख पक्की भर्तियां- हुड्डा

October 4, BJP out: As soon as the government is formed, we will make 1 lakh permanent recruitments in the first year- Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली प्रतिक्रिया में कहा है कि अक्टूबर चार, बीजेपी हरियाणा से बाहर। हुड्डा आज हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा से बीजेपी की विदाई और कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। कांग्रेस ने आने वाली सरकार के कामों का रोड मैप भी तैयार कर लिया है। सरकार बनते ही एक साल के भीतर 1 लाख पक्की भर्तियां की जाएंगी। हरियाणा से पेपर लीक और भर्ती माफिया का सफाया करके मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भर्तियों में अनियमितता के खिलाफ कड़े कानून लागू किए जाएंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बुजुर्गों को 6000 पेंशन, कर्मचारियों को ओपीएस, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे वादे किए गए हैं। जल्द ही पार्टी का घोषणापत्र जारी होगा जिसमें 5 साल की सरकार के कामों का पूरा रोडमैप होगा। कांग्रेस पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपनी घोषणाओं को लागू करेगी और हरियाणा को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध व नशे से मुक्ति दिलाएगी।
उन्होंने कहा कि 10 साल से विपक्ष में होने के बावजूद कांग्रेस जनता के बीच अपने कार्यों को लेकर जाएगी। जबकि बीजेपी के पास खुद नाकामियों के अलावा बताने को कुछ भी नहीं है। पूरे 10 साल इस सरकार ने प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा जैसी भ्रष्टाचार की जनक पोर्टल योजनाओं में खपा दिए। इसलिए आज खुद के काम गिनवाने की बजाए सत्ताधारी बीजेपी विपक्षी कांग्रेस से सवाल पूछ रही है। जनता 1 अक्टूबर को बीजेपी के तमाम सवालों और अत्याचारों का जवाब वोट की चोट से देगी।
इस मौके पर चौधरी उदयभान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। क्योंकि पिछले 5 साल से कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष के रूप में लगातार जनता के बीच है। पार्टी के तमाम कार्यक्रमों को मिल रहे जनता के जबरदस्त समर्थन से स्पष्ट है कि जनता बीजेपी के भ्रष्ट शासन को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। पार्टी द्वारा किए जा रहे धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन अपने आप बड़ी जनसभाओं का रूप ले रहे हैं। इससे पहले पूरा हरियाणा व मीडिया कांग्रेस के जनमिलन समारोह, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान और विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रमों में उमड़े जनसैलाब का साक्षी बने।
अब सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा में भी हर जगह हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हरियाणा में अब सभी लोगों की जुबान पर नारा है कि हरियाणा में हाथ बदलेगा हालात और कांग्रेस से ही आस। उन्हें पूरा विश्वास है कि दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हरियाणा का चहुमुखी विकास हुआ था।
कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पंचकूला में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, कुरुक्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत में भगत फूल सिंह यूनिवर्सिटी फॉर विमेन, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी एक्सटेंशन सेंटर, IIIT, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सीआर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रोहतक में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट, विजुअल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स यूनिवर्सिटी, फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, झज्जर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट, जींद में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, महिला कॉलेज, भिवानी में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा में चौधरी देवी लाल के नाम पर बने 2 कमरे को पूरी तरह यूनिवर्सिटी बनाया गया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि कांग्रेस ने किसानों को कर्ज माफी, बिजली बिल माफी और एमएसपी दी, लेकिन बीजेपी ने उन्हें लाठी, डंडे और गोलियां दी। कांग्रेस ने जवानों को 2 लाख से ज्यादा पक्की नौकरियां दी, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पेपर लीक, भर्ती घोटाले, कौशल निगम और अग्निवीर जैसी ठेका प्रथा दी। कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को खिलाड़ी बनाया, लेकिन बीजेपी ने उन्हें नशेड़ी बनाया। कांग्रेस ने बेटियों को देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान बनाया, लेकिन बीजेपी ने अपने नेताओं से उन बेटियों का उत्पीड़न करवाया।
कांग्रेस ने व्यापारियों को इंस्पेक्टर और गुंडाराज से मुक्ति दिलाई, लेकिन बीजेपी ने अपराधियों को संरक्षण देकर व्यापारियों पर गोलियां बसवाईं। कांग्रेस ने प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और रोजगार देने में हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बनाया तो बीजेपी ने उसे बेरोजगारी, अपराध और नशे में नंबर वन बनाया। यानी हर वर्ग आज बीजेपी से दुखी है और बदलाव करना चाहता है। इसलिए 10 साल कांग्रेस और 10 साल बीजेपी का कार्यकाल देखने के बाद जनता दोनों सरकारों के कामों की तुलना करेगी और विधानसभा में कांग्रेस को वोट देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-October 4, BJP out: As soon as the government is formed, we will make 1 lakh permanent recruitments in the first year- Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, assembly elections, former chief minister, leader of opposition, bhupendra singh hooda, haryana, congress president\r\nchaudhary udaybhan, election reaction, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved