• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब डिपो होल्डरों के पास होगा सुपरफ़ास्ट 5-जी पीओएस डिवाइस : उप मुख़्यमंत्री

Now depot holders will have superfast 5G POS device: Deputy Chief Minister - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी डिपो-होल्डरों को 5-जी पीओएस डिवाइस उपलब्ध करवाएगी ताकि ग़रीब लोगों को राशन वितरण का कार्य जल्द सम्पन्न हो सके। इस डिवाइस की सहायता से लोग माइक्रो-एटीएम की भांति डिपो -होल्डर के पास पैसों को भी बैंक खाते में जमा करवा सकेंगे और निकलवा सकेंगे। दुष्यंत चौटाला ने यह जानकारी गुरुवार को यहां खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी। उन्होंने हैफेड और हरियाणा एग्रो -इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन द्वारा लिए गए सरसों के तेल के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि गरीब लोगों को राशन के साथ दिए जाने वाले तेल की गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। इसकी जांच के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय -समय पर सैंपल लेकर जांच की जानी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हरहित स्टोर और राशन डिपो को सयुंक्त बनाने के मॉडल की संभावनाओं का भी पता लगाएं। इससे डिपो होल्डर चायपत्ती, नमक जैसा अन्य सामान भी रख ले तो उसकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है, इसी को देखते हुए सुपरफ़ास्ट स्पीड के लिए सभी डिपो होल्डरों को 5-जी पीओएस डिवाइस दिया जाएगा ताकि वह जल्दी-जल्दी अपना काम निपटा सके और दुकान पर भीड़ भी नहीं लगेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इसी डिवाइस को माइक्रो-एटीएम का रूप दिया जाएगा। बोयमेट्रिक से लोग अपने पैसे खुद के बैंक खाते में जमा भी करवा सकेंगे और नकदी भी निकलवा पाने में सक्षम होंगे। इससे उन लोगों को खास फायदा होगा जिन गांवों में बैंक या एटीएम की सुविधा नहीं है। इन्होने इस दिशा में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आयुक्त पंकज अग्रवाल, निदेशक मुकुल कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now depot holders will have superfast 5G POS device: Deputy Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, deputy chief minister dushyant chautala, state government, 5g pos devices, depot holders, distribution of ration, \r\npoor people, bank account, micro-atm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved