नई दिल्ली/चंडीगढ। हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। सभी ने परिणामों को लेकर बात की है, लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बाबत अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हरियाणा की बात करें तो प्रदेश में कांग्रेस ने एक प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक त्रिशंकु विधानसभा देखने के लिए मजबूर होना पड़ा, वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सोनिया गांधी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात की। रायबरेली में प्रियंका गांधी ने कहा कि वह नतीजों से खुश हैं। लेकिन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस मामले में उनका ट्विटर हैंडल शांत है। अंतिम बार उन्होंने एमटीएनएल और बीएसएनएल के विलय के मुद्दे पर ट्विट किया था।
हलांकि, उन्होंने सोनिया गांधी से गुरुवार शाम परिणामों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की। उन्होंने जमानत पर रिहा चल रहे डी. के शिवकुमार से भी 10 जनपथ पर मुलाकात की।
(आईएएनएस)
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope