• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिविल अस्पताल में आ चुकी हैं नई इलेक्ट्रिक मशीनें, दिन में तीन से चार बार सफाई की जाएगी : अनिल विज

New electric machines have arrived in the civil hospital, cleaning will be done three to four times a day: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में सफाई के लिए नई इलेक्ट्रिक मशीनें आ चुकी है जिनसे अस्पताल में दिन में तीन से चार बार सफाई की जाएगी। इसके अलावा, आपरेशन थेयटर में सफाई के लिए अलग से एक नई मशीन लाई जा रही है जोकि आने वाले एक-दो दिन में उपलब्ध हो जाएगी। वहीं, अस्पताल की लैब को अपग्रेड करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को उनके द्वारा पत्र लिखा गया है ताकि हर मरीज का टेस्ट सुनिश्चित हो सकें। विज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। नई इलेक्ट्रिक मशीनों के आने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खूबसूरत बात है कि अब सिविल अस्पताल में इलैक्ट्रिक र्स्कब मशीनों के साथ सफाई की जाएगी। इस संबंध में उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि इन मशीनों के माध्यम से दिन में तीन से चार बार सफाई होनी चाहिए।
उन्होंने स्मरण करवाते हुए कहा कि जब मैं स्वास्थ्य मंत्री बना था तो उस समय ओपीडी 300 से कम थी, जो अब बढकर 3000 से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा, यहां पर रोजाना 1500 टैस्ट अस्पताल की लैब में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की लैब को अपग्रेड करने के लिए उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा गया है ताकि प्रत्येक मरीज के टेस्ट की रिपोर्ट रोजाना उपलब्ध हो सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New electric machines have arrived in the civil hospital, cleaning will be done three to four times a day: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, minister anil vij, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved