• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में सोमवार को होगी राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की राष्ट्रीय कार्यशाला, सीएम मनोहर लाल करेंगे उदघाटन

National workshop of State Police Complaint Authorities will be held in Haryana on Monday, CM Manohar Lal will inaugurate it - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण द्वारा 5 फरवरी को यहां हरियाणा निवास में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला का उदघाटन करेंगे। इस अवसर पर गृहमंत्री अनिल विज भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिणामस्वरूप विभिन्न राज्यों में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण स्थापित किए गए हैं। ये प्राधिकरण न केवल नागरिकों को एक स्वायत्त शिकायत निवारण तंत्र तक पहुंचने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि पुलिस सुधारों में मूल्यवान इनपुट भी प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार की जा रही इस कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाए जा रहे विचारों और प्रथाओं को साझा करके सभी पुलिस शिकायत प्राधिकरणों के लिए एक सीखने का अनुभव प्रदान करना है। इससे निश्चित रूप से देशभर में पुलिस शिकायत प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली को मजबूत करने और सुधारने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National workshop of State Police Complaint Authorities will be held in Haryana on Monday, CM Manohar Lal will inaugurate it
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, national workshop, state police complaint authorities, haryana state police complaint authority, 5th february, haryana niwas, chief minister, manohar lal, inauguration, home minister, anil vij, special guest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved