• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांसद किरण चौधरी का बड़ा बयान : हुड्डा को आराम करने की दी सलाह, कांग्रेस पर साधा निशाना

MP Kiran Chaudhary big statement: advised Hooda to take rest, targeted Congress - Chandigarh News in Hindi

चंंडीगढ़। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष कर हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा को बूढ़ा बताते हुए सलाह दी कि अब उन्हें पार्टी का संरक्षण करना चाहिए और सक्रिय राजनीति से दूर रहकर आराम करना चाहिए। सांसद किरण चौधरी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को अब समझ लेना चाहिए कि पार्टी को उनके संरक्षक की भूमिका की जरूरत है, न कि उसे अपने कब्जे में रखने की। उनके इस बयान को कांग्रेस के अंदर गुटबाजी का संकेत माना जा रहा है।भाजपा की तारीफ और कांग्रेस पर हमलासांसद किरण चौधरी ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर भवन निर्माण और अंबेडकर रत्न सम्मान जैसी योजनाएं भाजपा की उपलब्धियां हैं। उन्होंने कांग्रेस पर अंबेडकर के नाम का सिर्फ राजनीति के लिए इस्तेमाल करने और सदन में महत्वपूर्ण विधेयकों को रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाया।किसानों के मुद्दे पर स्पष्ट रुख उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की तर्ज पर पंजाब सरकार को भी 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देना चाहिए। साथ ही किसान नेता दल्लेवाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। नशे पर चिंता और युवाओं को संदेश
हरियाणा में बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए किरण चौधरी ने कहा कि सरकार इस समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने युवाओं से इस बुरी आदत से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की।
एक राष्ट्र-एक चुनाव का समर्थन
एक राष्ट्र-एक चुनाव के मुद्दे पर किरण चौधरी ने इसे देश के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि इस कदम से देश का समय और पैसा दोनों बचेगा।भाजपा के सदस्यता अभियान पर उत्साहकिरण चौधरी ने भाजपा के सदस्यता अभियान की प्रगति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनका और श्रुति चौधरी का सदस्यता लक्ष्य पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP Kiran Chaudhary big statement: advised Hooda to take rest, targeted Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp, kiran chaudhary, big, statement, advised, hooda, take rest, targeted, congress, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved