• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं’ : अनिल विज

More and more people should benefit from the Pradhan Mantri Suryaghar Free Electricity Scheme: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी अपने आवास पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अम्बाला छावनी के 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख रुपए सब्सिडी के चैक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं ताकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार ग्रीन एनर्जी युक्त भारत को विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है जिसके तहत 60 हजार रुपए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 50 हजार के यानि कुल 1.10 लाख रुपए की सब्सिडी के चैक आज हमने प्रत्येक लाभार्थी को दिए हैं। योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम जिसकी आय है उसे दो किलोवॉट तक 1.10 लाख रुपए सब्सिडी के तौर पर दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य यह है कि वो और भी लोगों को बताएं और दिखाएं की सोलर पैनल लगने के बाद बिजली लगभग मुफ्त हो जाती है। सोलर से जितनी बिजली दिन में पैदा होगी उससे एक घर का गुजारा चल सकता है व बिजली का बिल खत्म हो सकता है। यह योजना दो किलोवॉट तक ही नहीं ज्यादा किलोवॉट लोड पर भी दी जा रही है, जिसके तहत 3 किलोवॉट लोड तक वालों को 78 हजार रुपए सब्सिडी दी जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग योजना का लाभ उठाए। मंत्री विज ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह सोलर पैनल लगाने बारे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी देकर यह पैनल लगाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More and more people should benefit from the Pradhan Mantri Suryaghar Free Electricity Scheme: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, minister anil vij, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved