• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नमो क्रिकेट लीग में मोहन लाल बड़ौली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Mohan Lal Badoli Boosts Players Morale at Namo Cricket League - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को पंचकूला, चंडीगढ़, नारायणगढ़ और कुरुक्षेत्र में आयोजित नमो क्रिकेट लीग के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन टीमों और खिलाड़ियों से संवाद करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पंचकूला में खिलाड़ियों से किया संवाद पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिकेट कार्यक्रम में बड़ौली ने खिलाड़ियों और आयोजकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर देते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के बीच समय बिताने से उनकी खेल भावना और ऊर्जा को करीब से समझने का अवसर मिलता है।
चंडीगढ़ में पुलिस लाइन में हुआ आयोजन
इसके बाद बड़ौली चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
नारायणगढ़ में भी खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
अंबाला के नारायणगढ़ स्थित ब्लू बेल स्कूल में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में भी बड़ौली ने भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों एवं आयोजन टीम से मुलाकात कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेलों के प्रति युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।
युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ौली ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर नहीं बनाते, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद
बड़ौली ने नमो क्रिकेट लीग के आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। पंचकूला में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, चंडीगढ़ में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा नारायणगढ़ में पूर्व विधायक पवन सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: नमो क्रिकेट लीग के दौरान खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाते हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mohan Lal Badoli Boosts Players Morale at Namo Cricket League
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: namo cricket league, mohan lal badoli, haryana, panchkula, chandigarh, narayangarh, kurukshetra, cricket event, youth sports, anti drug awareness, sports development, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved