चंडीगढ़। हरियाणा के पर्यटन एवं
शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि मारिशस देश ने हरियाणा सरकार से
गीता जयंती महोत्सव को उनके देश में भी आयोजित करने का आग्रह किया है ताकि भारत की
संस्कृति से उनके नागरिक नजदीक से रूबरू हो सकें।
शर्मा ने हरियाणा सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक निजी
कार्यक्रम में कहा कि कुरूक्षेत्र में आयोजित किया जा रहा गीता जयंती महोत्सव की
पूरी दुनिया में धूम है, इस महोत्सव में कई देशों के पर्यटक हिस्सा लेते हैं।
उन्होंने
बताया कि कुरूक्षेत्र के आस-पास 48 कोस की परिधि में आने वाले धार्मिक स्थलों को
विकसित किया जा रहा है, जल्द ही इस क्षेत्र में गोवर्धन परिक्रमा की भांति 48
कोर्स की परिक्रमा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 4 साल में पर्यटन के
क्षेत्र में हरियाणा में काफी संभावनाएं बढ़ी हैं। दक्षिण हरियाणा में माधोगढ़ व
महेंद्रगढ़ किला को विकसित करके उसको पर्यटन क्षेत्र के रूप में और अधिक ख्याति
दिलवाई जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope