चंडीगढ़। शनिवार को हरियाणा के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। बारिश से लोगों को बढ़ती उमस और गर्मी से राहत मिली है। राज्य के कई जिलों में बारिश के चलते तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हांसी, भिवानी और चरखी दादरी में शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था जो दोपहर तक चला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं मौसम विभाग की माने तो हरियाणा के अन्य जिलों में अगले 24 घंटों में अच्छी बारिश का अनुमान है। हांसी और भिवानी में मूसलाधार बारिश के बाद प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई। जलभराव के चलते लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ है। कई शहरों में तो जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए। लोगों का इस दौरान घर से निकलना मुश्किल हो गया।
जलभराव के चलते कार्यालयी लोगों के अलावा, मजदूरों और छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन में भारी बारिश की संभावना जताई है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope