• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहीद मोहित की प्रतिमा से युवाओं को मिलेगी देश भक्ति की प्रेरणा : धनखड़

Martyr Mohits statue will inspire patriotism among youth: Dhankhar - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने क्षेत्र के गांव लड़ायन में शहीद मोहित जाखड़ की प्रतिमा का अनावरण कर भावपूर्ण माहौल में पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी शहादत को नमन किया। धनखड़ ने शहीद मोहित जाखड़ के पिता जी धर्मवीर व माता शकुंतला देवी का शॉल भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मोहित ने मां भारती के सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर क्षेत्र की गौरशाली परम्परा को आगे बढ़ाया है। हम सभी को पूरे देश के साथ मोहित की शहादत पर गर्व रहेगा। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा हरि की धरा है , यहां वीरों के सीने शौर्य चक्रों से सजते हैं और खिलाडिय़ों के सीने ओलंपिक मेडल से । हर गांव में वीर योद्धाओं की प्रतिमाएं युवाओं में देश भक्ति का नया जोश पैदा करती हैं । धनखड़ ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों की बदौलत ही आज हम सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। शहीद मोहित जाखड़ का बलिदान सदैव युवाओं को देशभक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
धनखड़ ने कहा कि मोहित के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गांव में स्थापित की गई शहीद मोहित जाखड़ की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को मां भारती की समर्पण भाव से सेवा करने और साहस की प्रेरणा देती रहेगी।
धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के लिए शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को सम्मान में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थापित किया है। सैनिकों- पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। धनखड़ ने कहा कि झज्जर वीरों की भूमि है। सबसे ज्यादा जवान इसी क्षेत्र से हैं। मां भारती के लिए शहादत देने में भी हमारे बहादुर सैनिक आगे हैं।
उल्लेखनीय है कि मोहित जाखड़ वर्ष 2018 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुए थे। आठ अप्रैल 2023 को ड्यूटी के दौरान शहीद हुए थे। मोहित अपने पीछे माता पिता सहित एक बहन मोनिका को छोड़ गए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कबलाना, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक कुमार, सैनिक बोर्ड से एक्स कैप्टन सत्यपाल, लीलाराम, कर्नल प्रेमसिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, धरमवीर सिंह, सतबीर सिंह, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विनोद बाढशा, संदीप हसनपुर, सरपंच प्रतिनिधि बिरसिंह, एक्स सरपंच राजरूप जाखड़, राकेश जाखड़, सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Martyr Mohits statue will inspire patriotism among youth: Dhankhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om prakash dhankhar, mohit jakhar martyr, indian navy soldier, ladaiyan village jhajjar, narendra modi, nayab singh saini, national war memorial delhi, haryana bjp news, soldier tribute ceremony, haryana martyr statue unveiling, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved