• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम खट्टर ने किया जीओ गीता प्रदर्शनी का उदघाटन

Manohar Lal Khattar inaugurated Geo Geeta exhibition - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के ज्ञान सागर से पूरे विश्व में फिर से प्रकाश होगा। इस प्रकाश पुंज को आम जन तक पहुंचाने के लिए ही राज्य सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र की पावन धरा गीता स्थली पर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आज कुरूक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम में जीओ गीता प्रदर्शनी का उदघाटन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने जीओ गीता प्रदर्शनी का मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत रुप से उदघाटन किया। यहां पहुंचने पर नन्ही बेटी काव्या नरुला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने मुख्यमंत्री को जीओ गीता प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में एक पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। इस पुस्तक मेले में चीन, जापान व अन्य कई देशों सहित 40 भाषाओं में लिखे गए पवित्र ग्रंथ गीता की 650 पुस्तकें रखी गई है। इस प्रदर्शनी में पवित्र ग्रंथ गीता पर मंथन और चिंतन करने वाले 40 से ज्यादा स्वतंत्रता सैनानियों के फोटो सहित विचार भी देखने को मिल रहे हंै। इसके अलावा आधुनिक चिंतकों के विचार और पौराणिक ऋषि-मुनियों के विचारों को भी इस प्रदर्शनी में देखने और जानने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीओ गीता प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को पूरे विश्व तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी गीतास्थली धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों से ही गीता जयंती समारोह को अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का दर्जा दिया गया। आज युवा पीढ़ी को एक नई राह दिखाने और मानव की प्रत्येक समस्या का समाधान करने के उदेश्य से ही लोगों को खासकर युवा पीढ़ी को पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान देने का प्रयास किया जा रहा है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव 2018 में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र में पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर भव्य और विशाल गुफानुमा प्रदर्शनी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि गीता पूरे विश्व का वंदनीय और प्रेरणादायी ग्रंथ है, इसी ग्रंथ में पूरे विश्व की समस्याओं का समाधान निहित है। यह पवित्र ग्रंथ जन-जन तक पहुंचे और अपनी वैश्विक पहचान बनाए, के उदेश्य से ही सरकार द्वारा अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manohar Lal Khattar inaugurated Geo Geeta exhibition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: manohar lal khattar, inaugurated, geo geeta, exhibition, chandigarh news, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved