चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब हमारी विनम्रता को अन्यथा में न लें। जब सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के हक में निर्णय दे दिया है तो इसके क्रियान्वयन में पंजाब कोई न कोई नया बहाना बनाकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री गुरुवार को एसवाईएल मुद्दे पर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जल सचिव के साथ पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिवों की बैठक है। इसके अलावा, इस बात की भी जानकारी दी गई की एसवाईएल मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय शायद 3 जनवरी, 2020 को अपना अंतिम फैसला देगा।
मुख्यमंत्री को अधिकारियों को इस बात के भी निर्देश दिए कि पंजाब सहित अन्य पड़ौसी राज्य जैसे कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व दिल्ली के साथ जितने भी छोटे-बड़े मुद्दे हैं, उनकी तुरंत एक सूची तैयार करें। 14 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनकी एक बैठक तय है। उन्होंने कहा कि पराली व प्रदूषण के मुद्दे पर भी पंजाब हरियाणा को निशाना बनाकर देश को गुमराह कर रहा है।
दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली का स्वागत करेगी कांग्रेस
भारत में लगभग 20 लाख लोगों को लगी वैक्सीन, कर्नाटक सबसे आगे
लालू की रिहाई के लिए तेजप्रताप, रोहिणी ने लिखा 'आजादी पत्र'
Daily Horoscope