• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ममता बनर्जी लफडेबाज महिला, यहां राजशाही नहीं लोकशाही है, कुर्सी नहीं छोड़ी तो संविधान में इन्हें उठाकर बाहर करने का प्रावधान है : अनिल विज

Mamata Banerjee is a Troublemaker; This is a Democracy, Not a Monarchy; If She Refuses to Step Down, the Constitution Provides for Her Removal: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी द्वारा कुर्सी नहीं छोड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि “यह बहुत लफड़ेबाज महिला है जिनके कहने से कुछ नहीं होता, यहां राजशाही नहीं, यहां पर लोकशाही है। संविधान में इसके प्रावधान दिए हैं कि यदि इस प्रकार का कोई मुख्यमंत्री कृत्य करे तो उसको उठाकर बाहर करने के क्या-क्या तरीके है संविधान में इसका प्रावधान है”। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पश्चिम बंगाल में 17 वर्ष बाद एक मंदिर के कपाट पुन: खुलने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण नीति के तहत इस देश के बहुसंख्यक समाज को वहां दबाया जा रहा था, आज समाज और मंदिर ने भी खुली सांस ली है।
पंजाब देश में अव्वल था, मगर यहां की सरकारों ने लूटकर पंजाब कंगाल कर दिया, अब भाजपा पंजाब में भगवा लहराएगी : विज
आगामी पंजाब में चुनावों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि 22 प्रदेशों में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, पंजाब भी इससे अलग नहीं रह सकता और पंजाब में भी भाजपा की सरकार आएगी। पंजाब की आज जो दुर्दशा है जो पंजाब सारे देश में अव्वल माना जाता था, मगर इन सरकारों ने पंजाब को लूटकर कंगाल कर दिया। अब भाजपा पंजाब में भगवा लहराएगी और पंजाब की कंगाली को दूर करेगी।

देश खुशियां मनाता है तो राहुल गांधी रोने बैठते है, 99 चुनाव ये हार चुके अब हारने के शतक लगने का इंतजार : विज

बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि बंगाल में भाजपा चुनाव आयोग की वजह से जीता है, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि जब देश खुशी मना रहा है, कई सालों बाद बंगाल आज आजाद हुआ है, बंगाल में गुंडागर्दी को खत्म हुई है, बंगाल में भगवा लहराया है और देश खुशियां मना रहा है। मगर देश जब-जब खुशियां मनाता है तो राहुल गांधी रोने बैठ जाते हैं और उनको रोना आता है। राहुल गांधी 99 चुनाव हार चुके हैं और हम तो उनके हारने के शतक लगने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mamata Banerjee is a Troublemaker; This is a Democracy, Not a Monarchy; If She Refuses to Step Down, the Constitution Provides for Her Removal: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, mamata banerjee, rahul gandhi, west bengal election, haryana minister, bjp, punjab politics, congress, political statement, india politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved