• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महेंद्रगढ़ सरसों बारदाना घोटाला : भाजपा शासन में भ्रष्ट तंत्र की पोल खुली, घोटाले ने पार कीं नई हदें : राव नरेंद्र सिंह

Mahendragarh Mustard Gunny Bag Scam: Corrupt Machinery Exposed Under BJP Rule; Scam Crosses New Boundaries: Rao Narender Singh - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। महेंद्रगढ़ में सामने आए सरसों बारदाना घोटाले को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि यह मामला प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों की मेहनत और हक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि खरीद प्रक्रिया में ही घोटाले हो रहे हैं। बारदाना जैसी बुनियादी व्यवस्था में गड़बड़ी यह साबित करती है कि सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर समय रहते पारदर्शिता बरती जाती और निगरानी मजबूत होती, तो इस तरह के घोटाले सामने नहीं आते। “यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
इस बीच, महेंद्रगढ़ के किसानों में भी रोष देखा जा रहा है और वे निष्पक्ष जांच व पारदर्शी खरीद प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mahendragarh Mustard Gunny Bag Scam: Corrupt Machinery Exposed Under BJP Rule; Scam Crosses New Boundaries: Rao Narender Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mahendragarh, mustard seeds, fodder fraud, rao narendra singh, haryana congress, corruption, administrative failure, farmers’ rights, transparency, political issue, bjp government, high-level inquiry, farmers’ compensation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved