चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी एवं तीन नये प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा की है । घोषणा के मुताबिक लोकसभा क्षेत्र अंबाला का प्रभारी जगदीश चोपड़ा को बनाया गया है। वहीं कुरूक्षेत्र लोकसभा का प्रभारी मनीष ग्रोवर को,करनाल लोकसभा का नायब सिंह सैनी को, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में महीपाल ढाण्डा को, रोहतक में अरविंद यादव को, सिरसा में कृष्ण बेदी को, हिसार में वीर कुमार यादव, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा में डॉ. कमल गुप्ता, गुरूग्राम में दीपक मंगला और फरीदाबाद लोकसभा का प्रभारी गोविंद भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। इसके तहत जिला पंचकुला का प्रभारी संजय शर्मा को, अम्बाला में धुम्मन सिंह किरमिच, यमुनानगर में गजेन्द्र सलूजा, कुरुक्षेत्र में सत्यवान शेरा, कैथल में कर्णसिंह रानौलिया, करनाल मेंरामेश्वर चौहान, पानीपत में अजय गौड, सोनीपत में संजय भाटिया, जीन्द में ओमप्रकाश अत्रेय, रोहतक में मुकेश गौड़, झज्जर में सुरेन्द्र तेवतिया, सिरसा में श्रीनिवास गोयल, हिसार में ओमप्रकाश पहल, फतेहाबाद में जवाहर सैनी, भिवानी में मनीष मित्तल, दादरी में भानीराम मंगला,
महेन्द्रगढ़ में महेश चौहान, रेवाड़ी में अजीत यादव, गुड़गांव में सत्यव्रत शास्त्री, मेवात में डी.सी. यादव, और पलवल जिले का प्रभारी नोरा तोमर और फरीदाबाद जिले का प्रभारी गार्गी कक्कड़ को नियुक्त किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope