चंडीगढ़। विभिन्न किसान, सिविल सोसायटी और कर्मचारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में नए कृषि कानूनों के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बुलाए गए चक्का जाम की वजह से राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह प्रभावित रहे। पंजाब के संगरूर जिले में, रेल नेटवर्क पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया, जिससे यहां रेल यातायात प्रभावित हुआ। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दोनों राज्यों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, किसी भी हिंसा की कोई रिपोर्ट नहीं थी।
यहां तक कि दोनों राज्यों के अधिकांश प्रमुख शहरों के दुकानदारों और पेट्रोल पंप मालिकों ने किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
पंजाब में हजारों सरकारी कर्मचारी सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश पर चले गए, जबकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने अपने सभी संस्थानों को दिन के लिए बंद रखा।
चंडीगढ़ और उसके आसपास का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। चंडीगढ़ और जीरकपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
--आईएएनएस
टीम राहुल बनाम जी-23 : तो क्या ये खुला विद्रोह है?
डीयू का नया रिकॉर्ड, एक साथ जारी की 1,76,790 डिजिटल डिग्रियां
नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बूथ प्रबंधन पर जोर दिया
Daily Horoscope