पंचकूला। केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार 8 साल बाद अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले आगामी ओलम्पिक खेलों में भारत महाशक्ति बनकर उभरें और टॉप टेन में स्थान लेकर आए। इसके लिए भारत सरकार की ओर से निरंतर खेलों को बढ़ावा देने हेतू अनेक सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केन्द्रीय खेल मंत्री आईटीबीपी द्वारा गांव भानु के बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित 68वीं ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशीप के शुभारम्भ अवसर पर देशभर से आए पुलिस खिलाड़ियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद थे।
केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि इस बेसिक प्रशिक्षण केन्द्र में 5 साल बाद आने का मौका मिला जिसके लिए वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्टस क्लचर को बढ़ावा देने में सिक्योरिटी फोर्स का अहम योगदान है और वर्तमान में खेलों का स्तर बढ़ रहा है। सेंट्रल आर्म्ड फोर्स ने देश का नाम ऊंचा किया है और अब शीघ्र ही भारत खेल क्षेत्र में विश्व महाशक्ति बनने जा रहा है। इसलिए खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू, वरिष्ठ नागरिकों को लगे टीके
प्रशांत किशोर पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नामित, कांग्रेस को जिताएंगे 2022 की बाज़ी
गोयल बोले, 'सरकारी खरीद में कचरा न आए, अच्छी क्वालिटी की माल बिकेगा'
Daily Horoscope