• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल चाहते हैं कि पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाए ताकि उनकी टीआरपी बड़े : गृह मंत्री अनिल विज

Kejriwal wants police to catch him so that his TRP increases: Home Minister Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल चाहते हैं पुलिस उन्हें पकड़कर ले जाए ताकि उनकी टीआरपी बढे़। इसलिए केजरीवाल बार-बार ईडी द्वारा भेजे गए सम्मन को नजरअंदाज कर रहे हैं। गौरतलब है कि ईडी द्वारा केजरीवाल को शराब मामले में कई सम्मन देने के बावजूद वह पेश नहीं हुए जिस पर अब ईडी ने कोर्ट की शरण ली है। वहीं, गृह मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल के भाजपा पर सही समय पर चुनाव न कराने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल गलत बयानबाजी करते रहते हैं और देश में चुनाव समय पर हो रहे हैं। भाजपा चाहती है चुनाव हो और इस बार भाजपा के 400 सांसद जीतकर आएंगे।
भारत रतन से सम्मानित करने पर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी

पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रतन से सम्मानित करने पर गृह मंत्री अनिल विज ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने देश में आदर्श एवं उच्चतम मूल्यों पर राजनीति की और लोगों को प्रेरित किया कि उच्चतम मूल्यों वाली राजनीति करनी चाहिए।

राहुल गांधी का बीढ़ी बनाने का काम भी अच्छा है - विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा गत दिवस बीढ़ी बनाने वाली फैक्टरी में श्रमिकों के साथ बैठने पर तंज कसते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति में तो फेल हो गए है। उन्होंने इंडी (आई.एन.डी.आई) बनाई जिसकी अब भिंडी बन गई। अब कोई न कोई और काम तो ढूंढना है और यह बीढ़ी बनाने का काम भी अच्छा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kejriwal wants police to catch him so that his TRP increases: Home Minister Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, home and health minister, anil vij, delhi, chief minister arvind kejriwal, ed, former deputy prime minister, lal krishna advani, bharat ratan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved