• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेजेपी युवा पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, संगठन मजबूती पर होगा मंथन

JJP Youth Officials Two-Day Training Camp: Focus on Strengthening the Organization - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। जुलाना रैली की सफलता के बाद जननायक जनता पार्टी ने संगठन मजबूती पर जोर दिया है। इस दिशा में जेजेपी के युवा पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। रविवार को जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला युवा प्रदेश कार्यकारिणी के साथ राजस्थान के बीकानेर रवाना हुए। जेजेपी द्वारा यहां 14 और 15 दिसंबर को आयोजित इस युवा प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी की युवा टीम संगठन की अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से संगठन मजबूती के मूल मंत्र दिए जाएंगे। दिग्विजय ने कहा कि युवाओं से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी गंभीरता चर्चा की जाएगी ताकि आने वाले समय में फील्ड में उतरकर युवाओं की आवाज मजबूती बुलंद की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण शिविर के उपरांत युवा जेजेपी अपने युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रमों को दोबारा शुरू करने जा रही है। दिग्विजय ने कहा कि 28 दिसंबर को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि महेंद्रगढ़ और तीन जनवरी को भिवानी में युवा योद्धा सम्मेलन किए जाएंगे। इससे पहले सिरसा, कैथल, फरीदाबाद में सफल कार्यक्रमों का आयोजन युवा जेजेपी ने किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJP Youth Officials Two-Day Training Camp: Focus on Strengthening the Organization
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, jjp, training camp, digvijay singh chautala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved