• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेजेपी ने बाढ़ के चलते 30 जुलाई को होने वाली फरीदाबाद लोकसभा रैली की बदली तारीख

JJP reschedules Faridabad Lok Sabha rally to be held on July 30 due to floods - Chandigarh News in Hindi

- अब 20 अगस्त को गांव मोहना में ही होगी फरीदाबाद लोकसभा की रैली चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने 30 जुलाई को होने वाली फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की रैली की तारीख बदल दी है। जेजेपी ने फरीदाबाद व पलवल जिले के कई गांवों में आई बाढ़ और दोबारा से यमुना नदी के बढ़े जलस्तर के चलते यह फैसला लिया है। अब 20 अगस्त को फरीदाबाद लोकसभा की रैली उसी स्थल पृथला विधानसभा के गांव मोहना में ही होगी। वीरवार को यह निर्णय जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश सरदार निशान सिंह ने फरीदाबाद लोकसभा की जेजेपी कार्यकारिणी व अन्य वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करके लिया। जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि जेजेपी ने मिशन-2024 के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में रैली करने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत पार्टी द्वारा सोनीपत लोकसभा की रैली हो चुकी है और 30 जुलाई को फरीदाबाद लोकसभा की रैली होनी थी लेकिन क्षेत्र में बाढ़ के हालातों को देखते हुए पार्टी ने रैली की तारीख बदलने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल गांव मोहना व उसके आसपास के कई गांव और फरीदाबाद लोकसभा में पड़ने वाले जिला पलवल भी बाढ़ से प्रभावित है, ऐसे में जेजेपी द्वारा 30 जुलाई को रैली करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि दोबारा से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फिर से पानी पहुंचा है। ऐसे में स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता अभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए है और हालात सामान्य करने में लगे हुए है। निशान सिंह ने कहा कि अगले माह हालात पूरी तरह से सामान्य हो जाएंगे और 20 अगस्त को पार्टी फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की रैली करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJP reschedules Faridabad Lok Sabha rally to be held on July 30 due to floods
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, jannayak janta party, faridabad lok sabha, rally, yamuna river, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved