निशा शर्मा ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से नाराज चल रहे उनकी जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा है कि, 'मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बिस्तर पर भ्रष्टाचार का सांप घूम रहा है, बाहर का सांप इतना खतरनाक नहीं होता, जितना बिस्तर के आस-पास का सांप होता है।'
विधानसभा के बजट सत्र के पहले विधायकों के साथ मुख्यमंत्री की प्री-बजट चर्चा में हिस्सा लेने के बाद गौतम ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि, 'मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को रोक पाने में नाकाम रहे हैं। अगर खट्टर चाहें तो वे इस मामले में उनका साथ देने को तैयार हैं।'
गौतम जजपा के सबसे उम्रदराज विधायक हैं और वह पहले भी भाजपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। जजपा के भाजपा को समर्थन देने के बाद बनी गठबंधन सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की संभावना थी, लेकिन राज्य मंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में अनूप धानक को शामिल कर लिया गया। इससे गौतम जजपा के मुखिया और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से नाराज हो गए। दुष्यंत को लेकर उन्होंने कुछ दिनों पहले सार्वजनिक तौर पर नकारात्मक टिप्पणियां की थीं। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया था। गौतम का कहना है कि, उन्होंने दुष्यंत को लेकर पहले जो कुछ कहा था, आज भी उनका जवाब वहीं है। पार्टी चाहे तो उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।'
लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर भाजपा की खास तैयारी
बिहार में सीट बंटवारे से चिराग पासवान खुश, हाजीपुर से चुनाव लड़ने के दिए संकेत
पीएम मोदी ने पुतिन को फिर राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, कहा- साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर
Daily Horoscope