• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

13 मार्च को हांसी में होने वाले हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं की लगाई ड्यूटी

JJP deputes senior leaders in all districts for the Haryana Jan Chetna Diwas program to be held in Hansi on March 13th. - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। 13 मार्च को जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर होने वाले हरियाणा जन चेतना दिवस कार्यक्रम के लिए जेजेपी ने कमर कस ली है। जेजेपी ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सभी जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी द्वारा हिसार और जींद में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जिला प्रभारी की कमान सौंपी गई है। इनके साथ जींद में पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा और रमेश खटक भी होंगे। पानीपत में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और रजनी मलिक, दादरी में राजेंद्र लितानी और हांसी में दिग्विजय चौटाला व अजीत ओडीएम को जिला प्रभारी बनाया गया हैं। इनके अलावा अंबाला में प्रो रणधीर चीका, भिवानी में राव अभिमन्यु, फरीदाबाद में ऋषिराज राणा, फतेहाबाद में सर्वजीत मसीतां और सुरेंद्र भागीराम, गुरुग्राम में दिनेश डागर को जिला प्रभारी की कमान सौंपी गई हैं। इसी तरह झज्जर में कर्नल सुखविंद्र राठी और राज सिंह दहिया, कैथल में रणधीर सिंह झाझड़िया, करनाल में कृष्ण राठी और सुरेश काला, कुरुक्षेत्र में मोहसिन चौधरी और रणदीप कौल, महेंद्रगढ़ में राकेश जाखड़, नूंह में रविंद्र सांगवान और राजेश भारद्वाज को जिला प्रभारी बनाया गया हैं। वहीं पंचकूला में सुरजीत सौंढा, किरण पूनिया और धर्मबीर सिहाग, पलवल में तेजपाल डागर और रविंद्र सांगवान, रेवाड़ी में नरेश द्वारका, रोहतक में सुमित राणा, सिरसा में कुलजीत कुलड़िया, सोनीपत में देवेंद्र कादियान और यमुनानगर में मोहसिन चौधरी व ओपी लाठर जिला प्रभारी होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JJP deputes senior leaders in all districts for the Haryana Jan Chetna Diwas program to be held in Hansi on March 13th.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jannayak janata party, ajay singh chautala, haryana jan chetna diwas, dushyant chautala, jjp district in-charge list, haryana politics, hisar, jind, panipat, ambala, gurugram, rohtak, sirsa, yamunanagar, political organization preparation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved