• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जाट सभा ने ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Jat Sabha expresses deep condolences on the demise of Brigadier O.P. Chaudhary - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला चौधरी छोटू राम सेवा सदन (कटरा-जम्मू) के सदस्यों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के पूर्व कुलपति एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी के दुखद निधन पर गहरा शोक एवं हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। सभा की ओर से उनके पुत्र डॉ. इंदरजीत सिंह को शोक संदेश भेजा गया है।
सभा ने अपने संदेश में कहा कि ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी का निधन समाज, विशेषकर हरियाणा के ग्रामीण समुदाय और शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जाट सभा के अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि आर्मी एजुकेशन कॉर्प्स में अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने अत्यंत निडरता, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ देश की सेवा की।
उन्होंने सेना के जवानों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई जनकल्याणकारी नीतियां बनाईं तथा हमेशा गरीबों व वंचितों की मदद के लिए तत्पर रहे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए सभा ने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के कुलपति के रूप में उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास और विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा।
जाट सभा व सभी सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख व असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jat Sabha expresses deep condolences on the demise of Brigadier O.P. Chaudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brigadier op chaudhary condolence chandigarh, jat sabha brigadier op chaudhary passing, mdu former vc op chaudhary death, haryana board former chairman op chaudhary, dr inderjit singh jat sabha condolence, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved