खास खबर। चंडीगढ़
विश्व की प्राचीनतम ज्ञान परंपराओं और आधुनिक वैश्विक चिंतन का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) 2026 के अंतर्गत विश्वप्रसिद्ध टोक्यो विश्वविद्यालय में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार’ का भव्य आयोजन किया गया। आधुनिक युग में वैश्विक शांति, मानसिक संतुलन और मानवीय मूल्यों की स्थापना में श्रीमद्भगवद्गीता की भूमिका पर केंद्रित इस सेमिनार ने भारत और जापान के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक संबंधों को नई दिशा प्रदान की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वैश्विक ज्ञान और अकादमिक अनुसंधान के शीर्ष केंद्र टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित इस ऐतिहासिक सेमिनार में भारत और जापान के प्रतिष्ठित दार्शनिकों, राजनायिकों, उद्योगपतियों, विद्वानों और विद्यार्थियों ने सहभागिता कर गीता के सार्वभौमिक संदेश पर गंभीर विमर्श किया।
परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने दिव्य उद्बोधन में कहा कि गीता किसी एक देश, संप्रदाय अथवा धर्मग्रंथ की सीमाओं में बंधी नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्गदर्शक ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के तनाव, अस्थिरता और वैश्विक संघर्षों के बीच गीता का निष्काम कर्मयोग तथा मानसिक संतुलन का सिद्धांत विश्व को शांति और समरसता की दिशा प्रदान कर सकता है।
स्वामी गुरु शरणानंद जी महाराज ने भी गीता के आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता केवल दर्शन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री का विशेष वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से निकले गीता संदेश के वैश्विक प्रसार की सराहना करते हुए भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में श्रीमद्भगवद्गीता की कालजयी एवं सार्वभौमिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता ऐसा दिव्य ज्ञानग्रंथ है, जो समय, संस्कृति, भाषा और धर्म की सीमाओं से परे समस्त मानवता को मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन, कर्तव्य, आत्मानुशासन और वैश्विक कल्याण का शाश्वत संदेश है।
उन्होंने वर्ष 2016 से प्रारंभ हुई अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की वैश्विक यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि तत्कालीन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दूरदर्शी नेतृत्व में आरंभ हुआ यह अभियान आज विश्व के अनेक देशों तक पहुँच चुका है और शांति, सद्भाव तथा मानवीय मूल्यों के वैश्विक आंदोलन के रूप में स्थापित हो रहा है।
डॉ. अग्रवाल ने भारत और जापान के बीच विद्यमान गहरे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, सजगता, सम्मान और आध्यात्मिक चेतना जैसे साझा मूल्य विद्यमान हैं। उन्होंने भारत और जापान के सुदृढ़ आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग का भी उल्लेख किया और कहा कि यह साझेदारी केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और बौद्धिक आदान-प्रदान को भी सशक्त बना रही है।
उन्होंने कहा कि भगवद्गीता संपूर्ण मानवता के लिए एक मार्गदर्शक ग्रंथ है तथा यह भारत और जापान के बीच गहन बौद्धिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सहयोग का एक सशक्त सेतु बन सकती है। उनके अनुसार, गीता का संदेश आज के वैश्विक समाज को शांति, समरसता और मानवीय मूल्यों की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भारत के दूतावास के प्रतिनिधियों तथा जापान में भारत के पूर्व राजदूत सतोशी सुजुकी ने भारत-जापान के प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों के इस नए अध्याय की सराहना की।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की वैश्विक अवधारणा, उसके प्रशासनिक दृष्टिकोण तथा सांस्कृतिक उद्देश्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया।
सेमिनार को टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रोफेसर कातो सान के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया। महाभारत के जापानी अनुवाद कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रोफेसर कावामुरा तथा गीता के गहन अध्ययन एवं जापानी अनुवाद के लिए समर्पित प्रोफेसर सातो सान ने अपने शोध अनुभव साझा किए और गीता के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला।
भारत में मारुति सुजुकी के संचालन से जुड़े वरिष्ठ उद्योगपति कोइची सुजुकी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन के सामाजिक एवं आर्थिक महत्व को भी नई ऊंचाई प्रदान की। सेमिनार की सबसे प्रेरणादायक विशेषता टोक्यो विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने गीता के संदेशों के प्रति गहरी रुचि दिखाई और विद्वानों से संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जापानी संस्कृति के प्रतीक पारंपरिक ताइको ड्रमर्स की ऊर्जावान प्रस्तुति से हुआ, जिसने उपस्थित अतिथियों का भव्य स्वागत किया। भारत और जापान की सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर समागम पूरे आयोजन में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
महाभारत और गीता पर उत्कृष्ट शोध एवं अनुवाद कार्य करने वाले जापानी विद्वानों को मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शॉल, स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें अलंकृत किया गया। इस अवसर पर सुजुकी सान तथा गांधी और गीता पर वृत्तचित्र निर्माण करने वाली युकारी सान को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान टोक्यो विश्वविद्यालय में स्थापना हेतु स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी गुरुशरणानंद महाराज, डॉ अमित अग्रवाल और उपेन्द्र सिंघल द्वारा प्रोफेसर ताका हीरो काटो को गीता भेंट की गई।
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि एक ऐतिहासिक पहल के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा पहली बार अष्टाध्यायी गीता का जापानी भाषा में अनुवाद प्रकाशित कर सेमिनार के दौरान विद्वानों एवं अतिथियों को भेंट किया गया। यह प्रयास भारत और जापान के सांस्कृतिक संवाद को नई दिशा देने वाला माना गया।
कार्यक्रम स्थल पर कुरुक्षेत्र, गीता के संदेशों तथा भारत-जापान की सांस्कृतिक समानताओं को प्रदर्शित करती एक विशाल प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले जापानी विद्यार्थियों को विशेष स्मृति उपहार प्रदान किए गए।
भारत और जापान की कलात्मक परंपराओं के समन्वय से तैयार किए गए विशेष ‘फ्यूजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और दोनों देशों की सांस्कृतिक निकटता को सजीव रूप से प्रस्तुत किया।
महोत्सव के डिजिटल अभियान के अंतर्गत जापान में 14 दिवसीय ऑनलाइन गीता क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को सोशल मीडिया पर व्यापक लोकप्रियता प्राप्त हुई, जिसमें जापान, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और भारत सहित अनेक देशों के हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सेमिनार के दौरान विजेताओं को मंच पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
उन्होंने विशेष रूप से अजय नरूला, रोहन अग्रवाल, हिन्दू स्वयंसेवक संघ, जियो गीता, गीता परिवार, इस्कॉन तथा अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का दिन-रात किए गए अथक सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस संपूर्ण आयोजन के सफल संचालन में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड एवं गीता जयंती मेला प्राधिकरण के वरिष्ठ सदस्यों विजय नरूला, अलकेश मौदगिल, अशोक रोशा, गुरनाम सैनी, डॉ. ऋषिपाल मथाना तथा डॉ. एम.के. मौदगिल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही।
टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित यह ऐतिहासिक सेमिनार केवल एक अकादमिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह भारत और जापान के मध्य आध्यात्मिक संवाद, सांस्कृतिक सहयोग और वैश्विक शांति के साझा संकल्प का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। गीता का संदेश अब कुरुक्षेत्र की सीमाओं से आगे बढ़कर विश्व मानवता के लिए शांति, समरसता और कर्तव्यबोध का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी तुषार सैनी, पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा, पूर्व कुलपति डॉ. मार्कण्डेय, मेयर रेणु बाला गुप्ता तथा श्यामलाल बंसल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
'हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें', अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
प्रताप अभिनेता अमित साध का विशेष साक्षात्कार: एक संघर्ष, एक अंतर्द्वंद्व और सिनेमा का यथार्थ
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
इंडिया एक्जिम बैंक में 120 मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगे आवेदन
देशभक्ति और बलिदान की कहानी लेकर आए सलमान खान, 'मातृभूमि' के ट्रेलर में दिखा उनका दमदार एक्शन अवतार
ओरी ने शेयर की बोनी कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक
दिल्ली में सफाई कर्मचारी, चौकीदार पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका
11 नवंबर का पंचांग: उत्तर दिशा में रहेगा दिशाशूल, सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की ट्रॉफी का खेल मंत्री विश्वास सारंग ने किया अनावरण
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनेगा, पीएम मोदी ने बताया- 'भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए नया ऐतिहासिक अध्याय'

घुसपैठियों के सामने नाक रगड़ने वाले देवभूमि के लोगों को बता रहे घुसपैठिया: मुख्यमंत्री योगी

'प्रधानमंत्री पद ठुकराना डर नहीं, देशहित...', रॉबर्ट वाड्रा ने बताया सोनिया गांधी के फैसले का सच
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope