चंडीगढ़। हरियाणा के उच्चतर
शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों
में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में विभाग
ने लड़कियों को प्रशिक्षण दिए जाने के बारे में जानकारी मांगी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बारे में विभाग के महानिदेशक ने महाविद्यालयों के प्रिंसिपलों
व विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को पत्र भेजकर लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए दिए
जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में ब्यौरा मांगा है। इससे पहले विभाग ने स्कूलों, महाविद्यालयों,
विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थाओं में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने
के निर्देश दिए थे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि छात्राओं
को स्वयं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाने के लिए प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। आत्मरक्षा
प्रशिक्षण को एक अभियान के रूप में चलाया जाना चाहिए और विशेषज्ञों के माध्यम से यह
प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इसी संदर्भ में उच्चतर शिक्षा विभाग ने अपने अधीन
आने वाले शैक्षणिक संस्थानों से लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाने से संबंधित
दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी है।
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को मिली बड़ी राहत, चार्ज शीट में नहीं है नाम, एनसीबी को नहीं मिले कोई सबूत
आय से अधिक संपत्ति का मामला : हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला को 4 साल की सजा, 50 लाख रुपये का जुर्माना
वीवीएसएस ने ज्ञानवापी मामले से जुड़ी फोटो और वीडियो सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
Daily Horoscope