निशा शर्मा ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चंडीगढ़। हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सिकुड़ रहा है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) लगातार आगे बढ़ रही है। विधानसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में इनेलो का प्रदर्शन जहां बहुत ही निराशाजनक रहा है, वहीं जजपा ने अपने पहले ही चुनाव में मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए सत्ता में भागीदारी कर ली है। इनेलो की कोशिश पार्टी को फिर से खड़ा करने की है, लेकिन जजपा ने साथ लगते राज्य दिल्ली में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
खराब है अभी समय-
इनेलो नेताओं के लिए भी यह समय खराब माना जा रहा है। हरियाणा में लाडवा क्षेत्र के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ ही बड़शामी को भी शिक्षक भर्ती घोटाले में दस साल की सजा सुनाई गई थी। राज्य पुलिस ने उन्हें जमीन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर सीबीआई को गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए थे।
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के टिकट पर विधायक रहे बड़शामी पर 96 कनाल 10 मरले जमीन की बिक्री के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप हैं। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इकरारनामा तैयार किया गया और फिर लाखों रुपए ऐंठ लिए गए। इस मामले में बड़शामी ने अदालत में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस हिरासत के दौरान बड़शामी अपने मुंह पर कपड़ा बांधे रहे। जब उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
कुरुक्षेत्र जिले के खुर्दबन गांव के कर्मवीर ने रादौर पुलिस थाने में जमीन धोखाधड़ी मामले की शिकायत दी थी। कोर्ट के आदेश पर बड़शामी के अलावा ईश्वर सिंह और कर्म सिंह के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। रादौर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह सिद्धू ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के विरूद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया था। मामले में नामजद पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी ने सरेंडर किया था। रिमांड के दौरान उनसे पुलिस दस्तावेजों के बारे में जानकारी हासिल करेंगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में 45 लाख रुपए की हेराफेरी की गई है। अभी 40 हजार रुपए की रिकवरी कर ली गई है, जबकि 44 लाख 66 हजार रुपए व दस्तावेजों की रिकवरी करनी बाकी है।
बड़शामी को मेडिकल ग्राउंड पर दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त अंतरिम जमानत मिली थी। दिल्ली के जीबी पंत व एलएनजेपी अस्पतालों के चिकित्सकों ने बड़शामी की मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें ब्रेन हेमरेज का खतरा बताते हुए उनकी सर्जरी को जरूरी करार दिया था। उन्हें दिल्ली व कुरुक्षेत्र से बाहर नहीं जाने की हिदायत दी गई थी। हरियाणा में विधानसभा चुनावों के दौरान किसी ने शिकायत की थी कि वे अपनी पुत्रवधु के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनके विरोधियों का आरोप था कि मेडिकल आधार पर जेल से छूट मिलने का गलत फायदा उठाते हुए उन्होंने चुनावों में प्रचार किया था।
इसके बाद अदालत ने उनकी जमानत रद्द कर गिरफ्तारी के लिए वारन जारी किए थे। बड़शामी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की छह सदस्यीय टीम रादौर पुलिस स्टेशन पहुंची थी, लेकिन जमीन धोखाधड़ी मामले में पूछताछ और दस्तावेजों की बरामदगी के लिए हरियाणा पुलिस को दो दिन का रिमांड बढ़ा दिए जाने पर सीबीआई टीम को खाली हाथ ही दिल्ली लौटना पड़ा।
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope