• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट, गरीब और मध्यम वर्ग पर बढ़ा आर्थिक बोझ : कुमारी सैलजा

Inflation has ruined the kitchen budget, increasing the financial burden on the poor and middle class: Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री कुमारी सैलजा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यम वर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगाई संबंधी उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई दर 5.54 प्रतिशत और खाद्य महंगाई दर 7.74 प्रतिशत तक पहुंची थी। प्याज की कीमतों में 108 प्रतिशत, लहसुन में लगभग 55 प्रतिशत और अदरक में करीब 63 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।
सांसद ने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर सीमित आय वाले परिवारों पर पड़ता है। सांसद ने कहा कि महंगाई के कारण लोगों को भोजन, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी खर्चों के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है। दैनिक जरूरतों पर बढ़ता खर्च परिवारों की बचत करने की क्षमता को भी कम करता है। सरकार को ऐसी नीतियां अपनानी चाहिए, जिनसे आम नागरिक को वास्तविक राहत मिले।
कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी निगरानी रखने, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने तथा खाद्य आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। सांसद ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और उपभोक्ताओं को जरूरी वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। आर्थिक विकास का लाभ तभी सार्थक है, जब आम परिवार सम्मानपूर्वक अपनी आवश्यकताएं पूरी कर सके।
सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा की अनाज मंडियों में धान खरीद के दौरान किसानों को हो रही परेशानी पर चिंता जताई। सांसद ने सिरसा जिले की फग्गू और रोड़ी मंडियों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों के अनुसार सुबह धान में 17 प्रतिशत नमी बताई जाती है, जबकि शाम को उसी धान में 20 प्रतिशत नमी दिखाकर खरीद से इनकार किया जा रहा है।
कुमारी सैलजा ने बताया कि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले की मंडियों में 3,70,201 क्विंटल धान की आवक के मुकाबले केवल 1,06,489 क्विंटल खरीद हुई है। सात खरीद केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने की शिकायत भी सामने आई है। कुमारी सैलजा ने सरकार से नमी जांच में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, सभी खरीद केंद्रों पर तत्काल खरीद शुरू कराने और किसानों की उपज का समयबद्ध उठान करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में अनावश्यक परेशानी से बचाना और उनकी फसल की उचित खरीद सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Inflation has ruined the kitchen budget, increasing the financial burden on the poor and middle class: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja inflation statement, bjp government economic policies, rising food prices impact, household budget middle class, congress attacks central government, chandigarh congress press release, essential commodities price hike, sirsa mp kumari selja, indian economy inflation debate, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved