• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गृहमंत्री विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित पुन्हाना से आए लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Impressed by the functioning of Home Minister Vij, people from Punhana joined BJP - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। गृहमंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर नूंह के पुन्हाना से आए सैकड़ों लोगों ने अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। विज ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के पटके पहनाकर उनका भारतीय जनता पार्टी में हार्दिक स्वागत किया और पार्टी के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। पुन्हाना से भाजपा नेता तौफीक खान के नेतृत्व में सभी भाजपा में शामिल हुए। तौफीक खान ने बताया कि गृहमंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कई गांवों के सरपंच व विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने पार्टी ज्वाइंन की है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री विज की जो नीतियां है उससे जनता काफी प्रभावित है और वह सदैव लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल करने के पूरे प्रयास करते हैं। इसी को देखते हुए नूंह जिला से लोग गृहमंत्री विज के साथ जुड़ना चाहते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भी गृहमंत्री के आवास पर नूंह जिला से दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा था। आज पार्टी में मौलाना अरसद, मौलाना हाशीम, लुकमान, निसर, सरपंच जावेद, फारूख, इलियास, हाशीम, शौकीन, शाहबाज, नायाब, शाहबुद्दीन, ईशान, शब्बीर, असगर, अली सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Impressed by the functioning of Home Minister Vij, people from Punhana joined BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, home minister anil vij, people, punhana, nuh, bjp, slogans, impression, support, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved