• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका इतनी ही प्रचलित है तो वह उत्तर प्रदेश से भागकर वायनाड से क्यों लड़ रही हैंः विज

If Priyanka is so popular then why is she running away from Uttar Pradesh and contesting from Wayanad: Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुडडा द्वारा विधानसभा चुनावों में ईवीएम पर उठाए गए सवाल तथा इस मामले में कोर्ट में जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहाकि आज हिंदुस्तान की जनता कांग्रेस नेताओं से यह जानना चाहती है कि जहां से कांग्रेस जीतती है वहां ईवीएम ठीक होती है। यदि यह जीत रहे हैं तो चुनाव आयोग या ईवीएम ठीक है, जहां जब भाजपा जीतती है तो यह चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। वह हुड्‌डा साहब से कहना चाहते है कि जहां से वह कह रहे हैं कि ईवीएम खराब है और वह कोर्ट में जाएंगे। ईवीएम तो वहीं है जहां से उनके विधायक जीतते हैं पहले उनकी जांच कराकर दोबारा चुनाव कराए। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कुमारी सैलजा द्वारा हरियाणा में लगाए जा रहे समाधान शिविर पर सवाल उठाने के मामले में विज ने कहा कि यदि सरकार काम करें इन्हें तब तकलीफ होती है, यदि न करें तो इन्हें तकलीफ होती है। इनकी तकलीफें तो दूर हो नहीं सकती। हमनें काम करना है और हमारे नए मुख्यमंत्री सभी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
प्रियंका के वायनाड से नामांकन भरने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रियंका यदि इतनी ही प्रचलित नेता है तो वह उत्तर प्रदेश से भागकर वायनाड से क्यों लड़ रही है। यह गलत फहमी है और इसी प्रकार की गलत फहमी इन्हें हरियाणा में भी थी और हरियाणा ने इनको गीता का ज्ञान दे दिया है।
पहलवान साक्षी मलिक द्वारा दिए गए बयान कि उसे आंदोलन के लिए उकसाया गया पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहाकि मुझे खेल का पता है, खिलाड़ियों का पता है वह खेल मंत्री रहे है, उन्हें अपनी राजनीति व दूसरी राजनीतियों का पता है। मगर, उन्हें खिलाड़ियों की राजनीति की कोई जानकारी नहीं है।
कांग्रेस विधायक द्वारा एमएसपी पर फसल खरीदने के मामले में दिए गए बयान पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने कहा कि एमएसपी के मुताबिक फसल खरीदी जाएगी और कही अनियमितता आएगी तो हर जिले में एक-एक आईएएस अधिकारी लगाया गया है जो हर चीज का ध्यान रखेंगे, यदि शिकायती आएगी तो इसपर कार्रवाई होगी।
वहीं, पराली जलाने के मामले में मंत्री अनिल विज ने कहा कि मामला उच्चतम न्यायालय में है और जो आदेश दिए जा रहे हैं उसपर अमल भी किया जा रहा है। वहीं, किसानों द्वारा इस मामले में अधिकारियों को दी जा रही धमकी पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार या अधिकारी जो भी कर रहे है वह उच्चतम न्यायालय के आदेशों के मुताबिक कर रहे हैं और आदेशों की सभी को पालना करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If Priyanka is so popular then why is she running away from Uttar Pradesh and contesting from Wayanad: Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, anil vij, energy, transport, and labour minister, congress leader, bhupendra hooda, evm controversy, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved