• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पार्टी के घोषणा पत्र में मिलेगा हर वर्ग के विचारों को सम्मान व स्थान : धनखड़

Ideas of every section will get respect and place in the partys manifesto: Dhankhar - Chandigarh News in Hindi

- धनखड़ ने चुनावी घोषणा पत्र समिति में शामिल करने पर जताया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार चंडीगढ़। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गठित चुनाव घोषणा पत्र समिति में हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा राष्टï्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ को शामिल किया है। धनखड़ ने चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति में शामिल करने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में इस बार भाजपा 400 पार के संकल्प को जनता जर्नादन के आशीर्वाद से पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरा करने को तैयार है। भाजपा के पास मोदी जैसा सशक्त, कुशल व लोकप्रिय नेतृत्व , सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास की नीति और नीतियों को लागू करने की नेक नीयत है। मेनिफेस्टो समिति सदस्य धनखड़ ने कहा कि यह चुनाव भारत को अमृत काल में आत्मनिर्भरता की ओर लेकर जाने वाला ऐतिहासिक चुनाव है। यह चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने का चुनाव है। धनखड़ ने जोर देते हुए कहा कि पीएम मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी के घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग के विचारों को बराबर सम्मान व स्थान दिया जाएगा। पिछले दस वर्षों में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने सुशासन, गरीब कल्याण, महिला उत्थान, किसानों के लिए बीज से बाजार तक नीति, युवाओं के कौशल विकास के लिए अनेक संस्थान व स्टार्टअप जैसी योजनाएं, सेना का आधुनिकीकरण, फौज को दुश्मन के घर में जाकर मारने की छूट, अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर, तीन तलाक का खात्मा, कश्मीर को धारा 370 से मुक्ति सहित देश को आगे बढ़ाने के ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी धनखड़ ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प बहुत बड़ा कार्य है। हर भारतीय का भी सपना है कि हमारा देश विकसित राष्टï्रों की श्रेणी में शामिल हो। हर भारतीय के सपने को मोदी ने अपना संकल्प बनाया है। इसलिए पूरे देश में राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में हैं और चार जून को इस बार भाजपा 400 पार के संकल्प को देश की जनता जर्नादन साकार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में हर भारतीय के सपने को साकार करने वाला चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ideas of every section will get respect and place in the partys manifesto: Dhankhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp, lok sabha elections, election manifesto committee, haryana bjp, former president, national secretary, omprakash dhankhar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved