चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से चार आईएएस एवं सात एचसीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक एवं सूचना, जन संपर्क एवं भाषा और ग्रीवेंस विभाग के सचिव समीर पाल सरो को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सत्कार विभाग का महानिदेशक व सचिव नियुक्त किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पंचकूला के उपायुक्त बलकार सिंह को पंचकूला का उपायुक्त, मंसा देवी श्राईन बोर्ड, पंचकूला का मुख्य प्रशासक लगाया गया है।
हिसार के उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को एचएसवीपी, पंचकूला का मुख्य चौकसी अधिकारी व हिसार का उपायुक्त लगाया गया है।
करनाल के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह को करनाल का उपायुक्त व शीतला देवी श्राईव बोर्ड,गुरूग्राम का मुख्य प्रशासक लगाया गया है।
पानीपत नगर निगम की आयुक्त वीणा हुडा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा बिजली नियामक आयोग, पंचकूला का सचिव लगाया गया है।
फतेहाबाद की अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए, सचिव सुभिता ढाका को रतिया का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व अतिरिक्त कलैक्टर और फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त त्था आरटीए, फतेहाबाद का सचिव नियुक्त किया गया है।
तावडू के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सतीश यादव को नूंह का नगराधीश व तावडू का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा वित्त विभाग के उप सचिव मनोज खत्री को कालांवाली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व हरियाणा वित्त विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।
हरियाणा रोडवेज, गुरूग्राम के महाप्रबंधक गौरव आंतिल को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सरस्वती कुंज कारपरेटिव हाऊस बिल्डिंग सोसायटी लि. आयोग की क्रियान्वयन रिपोर्ट के लिए विशेष अधिकारी लगाया गया है।
कुरूक्षेत्र के नगराधीश व कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरूक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्नयाम गर्ग को शाहबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरूक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
लाडवा के उपमंडल अधिकारी (नागनिक) अनिल कुमार यादव को कुक्षेत्र का नगराधीश व लाडवा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope