नारायणगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने घर नारायणगढ़ में “म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली“ से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ललकारा। सैनी ने कहा कि हुड्डा में दम है तो बुजुर्गों के बीच जाकर हिसाब दें और बताएं कि बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन के लिए किस तरह धक्के खाने पड़ते थे। सिर्फ 500 रुपये पेंशन के लिए सरकारी कार्यालयों में घंटों लाइन में लगना पड़ता था। अब हुड्डा बोल रहे हैं कि पेंशन 6 हजार रुपये कर देंगे, वे 10 साल मुख्यमंत्री रहे, जब उन्होंने पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई। दरअसल हुड्डा की नीयत खराब है और नीति भी ठीक नहीं। कांग्रेस का नेतृत्व भी गलत लोगों के हाथों में है, ये कोंग्रेसी तो मंच पर ही जूतमपैजार हो जाते हैं। जिस पोर्टल से घर बैठे 3 लाख 23 हजार बुजुर्गों की पेंशन बनी हैं, ये उसी पोर्टल को खत्म करने की बात करते हैं। जब ये पोर्टल खत्म करने की बात करते हैं तो इनके मुंह से भ्रष्टाचार की बदबू आती है। ऐसे लोग हमसे हिसाब मांग रहे हैं, जिनके बही-खाते खराब पड़े हैं। हुड्डा लोगों को बरगलाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। आज हम देश में सबसे ज्यादा 3 हजार रुपये पेंशन बुजुर्गों को दे रहे हैं।
जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह भी कहा कि भाजपा को किसानों की चिंता है। नारायणगढ़ में किसानों के लिए कॉपरेटिव शुगर मिल बनाया जाएगा, इसके लिए पंचायत ने जमीन भी दे दी है और 4 अक्टूबर के बाद भाजपा की सरकार बनते ही काम शुरू हो जाएगा। नायब सैनी ने कहा कि मैं नारायणगढ़ में पैदा हुआ और यहां की सरदारी को नतमस्तक करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि नारायण गढ़ में ही नहीं बल्कि अंबाला की सभी चारों विधानसभाओं में आपके आशीर्वाद से कमल खिलेगा। सैनी ने कहा कि जनता के प्यार से तय हो गया है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।
इस मौके पर परिवहनमंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान, महिला नेत्री सुमन सैनी, सुरेंद्र राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, राजेश बतौरा, विवेक गुप्ता, सतीश धीमान, जसविंद्र सिंह, नरेंद्र राणा, राजू मक्कड़, अमित वालिया, जगदीप कौर, राजेश लाडी, रणदीप सैनी, मंगू राम शर्मा, रिंकी वालिया, आहना गुप्ता, संजू महात्मा, पवन गुर्जर, राजबीर बराड़ा, प्रीतपाल कौर और मदन चानना आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हुड्डा भी तो जनता को हिसाब दे
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भाजपा के 10 साल का हिसाब किताब मैं हर रोज जनता के बीच रख रहा हूं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी तो 10 साल मुख्यमंत्री रहे हैं, वे भी तो जनता को हिसाब दें। 10 साल में हुड्डा ने क्या किया ये भी जनता को बताएं। सैनी ने कहा कि हिसाब देना तो दूर, मैंने पांच सवाल किए थे उनका जवाब आज तक हुड्डा ने नहीं दिया। मैं हुड्डा को समय देता हूं कि वे राहुल गांधी से पूछकर मेरे सवालों का जवाब दें। हुड्डा जनता को गुमराह न करें और झूठ फैलने का काम न करें। नायब सैनी ने कहा कि भाजपा ने अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते प्रदेश में अंगद की तरह पैर जमा लिया है और हुड्डा इस पैर को हिला भी नहीं सकते।
लॉलीपॉप देते हैं कांग्रेसी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जन आशीर्वाद रैली में कहा कि कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 100-100 गज के प्लाट के नाम पर गरीब लोगों को लॉलीपॉप दिया। न तो लोगों को कागज दिए गए और न ही कब्जा, हमने लोगों को प्लॉट, कागज और कब्जा सब कुछ दिया। हमारा लक्ष्य है कि हर परिवार के सिर पर छत हो और इसके लिए केंद्र सरकार भी काम कर रही है। हमने 100 दिनों में हर रोज बड़े फैसले लिए और हुड्डा दुष्प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा सिर्फ घोषणाएं कर रही है। हुड्डा को बताना चाहूंगा कि ये घोषणाएं नहीं थी, बल्कि कैबिनेट में पास करवाकर एक्ट बनाकर सभी काम पूरे किए गए हैं।
किसानों को मुआवजे के साढ़े 13 हजार करोड़ दिए
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के मुआवजे पर सैलजा और हुड्डा को घेरा। सैनी ने कहा कि मेरी फसल, मेरा ब्योरा योजना बनाई तो कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा धरने पर बैठ गए थे। यह भी किसी से छिपा नहीं है कि हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में फसल खराब होने पर मुआवजे के 1100 करोड़ रुपये किसानों को दिए गए, लेकिन भाजपा के 10 साल के कार्यकल में साढ़े 13 हजार करोड़ रुपये किसानों को मुआवजे के रूप में दिए गए।
जनआशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैं आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि नारायणगढ़ के आशीर्वाद से 90 की 90 विधानसभाओं में नारायणगढ़ विधानसभा से नंबर-1 पर कमल का फूल खिलकर चंडीगढ़ पहुंचेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वस्त कर दो कि नारायणगढ़ से कमल का फूल खिलने वाला है। सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार मिशन मोड में फैसले ले रही है। हरियाणा का गरीब, किसान, युवा, और महिला सभी इन फैसलों का स्वागत कर रहे हैं।
नारायण गढ़ में खूब विकास करवाया
जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नारायणगढ़ के लिए खूब विकास के कार्य करवाए। 1 हजार 112 करोड़ से पंचकूला से हरिद्वार और देहरादून तक 4 लेन रोड, बिजली सुदृढ़िकरण पर 108 करोड़ खर्च किए, 40 गांवों में सामुदायिक केंद्र बनवाए, कांग्रेस ने बढ़ागढ़ में राजकीय महिला कॉलेज की घोषणा की थी बनवाया नहीं था, हमने कॉलेज बनवाया, 12 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च करके 6 किलोमीटर का 4 लेन रोड बनवाया। नायब सैनी ने कहा कि रायवाली सड़क का क्या हाल था सभी को पता है, यहां के युवाओं के रिश्ते होने बंद हो गए थे, हमने 11 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च करके यह सड़क बनवाई। सीवरेज व्यवस्था पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए, अंवली गांव में 10 करोड़ 36 लाख रुपये से सीएचसी बनवाई। बड़ा गांव में 9 करोड़ रुपये से आधुनिक स्टेडिम बनवाया। शहजाद पुर में 7 करोड़ 59 लाख रुपये से सीएचसी बनवाई। अब 41 करोड़ रुपये खर्च करके सिविल अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है और यहां ट्रॉमा सेंटर की सुविधा भी मिलेगी। नायब सैनी ने कहा कि इसके अलावा भी बहुत से विकास कार्य हमने करवाए।
नायब सैनी ने विपक्ष को 70 दिनों में ही वेंटिलेटर पर पहुंचायाः असीम गोयल जन आशीर्वाद रैली में हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि नायब सैनी ने थोड़े से समय में इतने काम कर दिए जितने कोई सरकार पांच साल में नहीं कर पाती। नायब सैनी की काम करने की स्पीड ने विपक्ष को 70 दिनों में ही वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है। प्रदेश में 84 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड दिए गए हैं जिनसे वे हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री में सफर कर सकते हैं। सैनी ने एक कलम से 1.20 लाख युवाओं की नौकरी सुरक्षित कर दी। असीम गोयल ने कहा कि ये तो नायब सैनी के काम करने का 70 दिनों का ट्रेलर भी नहीं था, अभी तो पांच साल पूरी फिल्म विपक्ष को देखनी बाकी है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में नायब भाजपा में शामिल
भाजपा की नीतियों में दूसरे दलों के नेता विश्वास जता रहे हैं। यही कारण है कि सबकी पहली पसंद भाजपा बनी हुई है। सभी को पता है कि भाजपा मे ही देश सेवा कर सकते हैं। गत दिवस संत कबीर कुटीर पर आम आदमी पार्टी के नेता नायब सिंह पटाक-माजरा और उनके सैकड़ों समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से ही नायब सिंह पटाक-माजरा भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नायब सिंह पटाक-माजरा और उनके सभी सैकड़ों समर्थकों को मान-सम्मान दिया जाएगा।
महाशिवारात्रि स्पेशल: पाताल लोक से जुड़े हैं बाबा दुग्धेश्वर महादेव, स्पर्श मात्र से मिलती है कष्टों से मुक्ति
राशिफल 12 फरवरी 2026: मेष से मीन तक किन राशियों के लिए अवसर और किन्हें रहना होगा सतर्क
भारत में 2025 में सस्ते 5जी स्मार्टफोन के शिपमेंट में रिकॉर्ड 1,900 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल: रिपोर्ट
सोनम कपूर के बेबी शॉवर में दिखी सनातन धर्म की झलक, बताया 'सीमन्तोन्नयन' का महत्व
11 फरवरी का पंचांग: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल
विजया एकादशी कब है, दशमी से द्वादशी तक व्रत की परंपरा और महत्व
रणवीर सिंह के बाद सलमान खान के करीबी को मिली धमकी, मांगे करोड़ों रुपए
रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : 5 आरोपियों पर लगा मकोका, 17 फरवरी तक बढ़ी कस्टडी
बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर रिंग में उतरीं फातिमा सना शेख, दिखाया फुल पावर अवतार
Mrs की ड्रीम टीम फिर साथ : हरमन बावेजा और आरती कड़व की अगली कहानी के लिए री-यूनियन
10 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की अष्टमी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
जेन ज़ी प्यार को लेकर कन्फ्यूज़ नहीं है, मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर सिद्धांत चतुर्वेदी का नजरिया
12 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की दशमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
बदल गई है 'हंगामा' की अंजलि, फिल्में छोड़ रियल एस्टेट एजेंट बन कमा रही मोटा पैसा
इन चीजों को खाओगे तो बीपी नहीं होगा और न ही आएगा अटैक? यहां देखें
आयशा शर्मा की क्रिएटिव यात्रा में नया मोड़: अब बनीं लेखिका भी अभिनेत्री
हनुमान जी की जन्मस्थली पहुंचे चंकी पांडे, विशेष पूजा-अर्चना की
संसद में स्थापित सेंगोल से है फिल्म स्वयंभू का खास कनेक्शन, अभिनेता निखिल ने किया बड़ा खुलासा

हर क्षेत्र में निर्णय उसी क्षेत्र के विशेषज्ञों को लेने चाहिए : मोहन भागवत

राहुल गांधी अपने खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के सवाल को लेकर पत्रकारों पर भड़के

'घूसखोर पंडत' पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- 'अभिव्यक्ति की आजादी किसी वर्ग को अपमानित करने का लाइसेंस नहीं'
राशिफल 13 फरवरी : शुक्रवार को किसके जीवन में आएंगी खुशियां, किसे बरतनी होगी सावधानी?
मधुर भंडारकर की 'द वाइव्स' में 'महक' बनेंगी मौनी रॉय, अभिनेत्री ने पूरी की शूटिंग
बसंत ऋतु में अपने पार्टनर के साथ बनाएं खास यादें, जोधपुर की इन खूबसूरत जगहों पर बिताएं रोमांटिक पल
मां बनने वाली हैं 'नागिन' फेम सुरभि ज्योति, सोशल मीडिया पर खास अंदाज में शेयर की गुड न्यूज
'हिंदी मीडियम का हूं, मगर भाषा नहीं बनी बाधा', बुकस्टोर में अपनी किताबें देखकर इमोशनल हुए अनुपम खेर
69 की उम्र में 'सूबेदार' बने अनिल कपूर का दमदार एक्शन, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर
शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व, कहा– दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है
पहली फिल्म 'कालीचरण' के 50 साल पूरे होने पर भावुक हुए सुभाष घई
बदल गई है 'हंगामा' की अंजलि, फिल्में छोड़ रियल एस्टेट एजेंट बन कमा रही मोटा पैसा
नम्रता शिरोडकर ने खास अंदाज में महेश बाबू को दी शादी की 21वीं सालगिरह की बधाई
डीप ब्रीदिंग : 5 मिनट की गहरी सांस से दूर होगा तनाव, मन को मिलेगी शांति
तिर्यक ताड़ासन : पूरे शरीर के लिए लाभदायी, मन भी रहेगा शांत
सुस्ती करे दूर, एकाग्रता भरपूर! बस रोजाना 5 मिनट करें ये योग क्रिया
हार्मोनल बैलेंस और हड्डियों के लिए अच्छी है रागी इडली, एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने शेयर किया बनाने का तरीका
न ज्यादा आराम, न ज्यादा भागदौड़! यूनानी चिकित्सा से जानें स्वस्थ जीवन का मंत्र
प्रसव के बाद मां-बच्चे की सही देखभाल है जरूरी, न करें ये लापरवाही
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
बच्चों को खिलाएं आलू पनीर कटलेट, इस रेसिपी से करें तैयार
Skin Care Tips: कचरा समझकर न फेंके नींबू का छिलका, स्किन केयर में इस तरह करें इस्तेमाल
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
पेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा, जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैं
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर
तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी
दांतों के लिए साइलेंट किलर है सड़न, जानें कब बढ़ सकती है दांतों से जुड़ी समस्याएं
देखें आज 12/02/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope