• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सरकारी स्कूलों के बच्चों का सम्मान

Honored of children of government schools on the birthday of haryana Chief Minister manohar lal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर अनोखी पहल करते हुए खुद को मिले स्मृति चिन्ह सरकारी स्कूल के होनहार बच्चों को देकर सम्मानित किया। फरीदाबाद नगर निगम के सभागार में विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा के 27 सरकारी स्कूलों में सभी कक्षाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और नकद राशि देकर सम्मानित किया। गोयल ने खुद को जनप्रतिनिधि के तौर पर मिले स्मृति चिन्ह के साथ पहले स्थान पर रहने वाले बच्चों को 3100, दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को 2100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को 1100 रुपए देकर सम्मानित किया। खास बात यह रही कि इस मौके पर मुख्यमंत्री भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ से बच्चों के साथ जुड़े। बच्चों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन का 65 किलो का केक भी काटा और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विपुल गोयल द्वारा बच्चों को सम्मानित करने की पहल की सराहना की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम सब मिलकर हरियाणा को नई उंचाईयों पर लेकर जाएंगे। उद्योग मंत्री गोयल ने कहा कि अंत्योदय मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विजन है और ये तभी संभव हो सकता है, जब सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी समान सुविधाएं और अवसर मिलें। उन्होने कहा कि फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट ने फरीदाबाद विधानसभा के स्कूलों में करीब 10 करोड़ रुपए सुविधाओं पर खर्च किए हैं, जिससे कई स्कूलों की तस्वीर बदल गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Honored of children of government schools on the birthday of haryana Chief Minister manohar lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: industry minister vipul goyal, children of government schools, birthday, haryana chief minister manohar lal, birthday of haryana cm, chief minister manohar lal, chandigarh hindi news, chandigarh latest news, haryana hindi news, haryana government, चंडीगढ़ समाचार, हरियाणा समाचार, हरियाणा सरकार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved