• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन: हरविन्द्र कल्याण

Homage to Netaji Subhas Chandra Bose on Parakram Diwas: Harvinder Kalyan - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और पराक्रम को समर्पित रहा है। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, बल्कि वे ऐसे दूरदर्शी नेता भी थे, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए वैकल्पिक और साहसिक मार्ग अपनाने का साहस दिखाया। आज़ाद हिंद फौज के माध्यम से उन्होंने देशवासियों में आत्मबल और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता आज भी प्रासंगिक हैं और वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में योगदान दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Homage to Netaji Subhas Chandra Bose on Parakram Diwas: Harvinder Kalyan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana legislative assembly speaker, harvinder kalyan, netaji subhas chandra bose, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved