चंडीगढ़।
हरियाणा पुलिस में उच्च स्तर पर फेरबदल किया गया है। पांच डीजीपी के तबादले
किए गए हैं। वर्तमान डीजीपी केपी सिंह को हटा कर उनकी जगह बीएस संधू को
नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।
हरियाणा के गृह विभाग की ओर से इस
आशय के आदेश मंगलवार को जारी किए गए हैं। डा. केपी सिंह को डीजीपी जेल
लगाया गया है। संधू इस समय हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एमडी थे।
उनकी जगह पर पीआर देव को एमडी नियुक्त किया गया है। के, सेल्वराज को डीजीपी
रेलवे और डा. राजवंतपाल सिंह को डीजीपी होमगार्ड लगाया गया है। आईपीएस
देशराज सिंह को एडीजीपी सुनारिया काॅप्लेक्स में नियुक्त किया गया है। एसपी
कमलदीप गोयल को स्टेट क्राइम ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
पूर्व डीजीपी सिंघल नए मुख्य सूचना आयुक्त
हरियाणा
के पूर्व डीजीपी यशपाल सिंघल को नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है।
उन्हें पिछले जाट आंदोलन के दौरान हटा दिया गया था। मुख्यमंत्री मनोहरलाल
की अध्यक्षता में हुई सलेक्शन कमेटी की बैठक ने सिंघल की नियुक्ति को
मंजूरी दे दी है।
एशियन गेम्स : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता
भोपाल में कांग्रेस पर जम कर बरसे पीएम मोदी, इसे जंग लगा लोहा बताया,कहा -कांग्रेस का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास
मैं राहुल गांधी को हैदराबाद में मेरे खिलाफ लड़ने की चुनौती देता हूं: औवेसी
Daily Horoscope