• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व

HBPE Chairman Mohan Lal Badoli felicitates Kirti; says the entire nation is proud of her achievement - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी की महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हरियाणा की बेटी एवं जींद जिले के रिटोली गांव निवासी कीर्ति शर्मा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सम्मान समारोह में पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस अवसर पर मोहन लाल बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा बधाई पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कीर्ति शर्मा के आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति के नारों के साथ उनका स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए बड़ौली ने कहा कि कीर्ति शर्मा की उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कीर्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां केवल पदक तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि वे युवा पीढ़ी को मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती हैं। कीर्ति शर्मा की यह उपलब्धि विशेष रूप से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव, जींद जिले और पूरे हरियाणा को गर्व है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं कीर्ति शर्मा के परिजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-HBPE Chairman Mohan Lal Badoli felicitates Kirti; says the entire nation is proud of her achievement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kirti sharma, asian games 2026, archery, indian women recurve team, gold medal, haryana sports, jind news, ritoli village, mohan lal badoli, hbpe chairman, indian archery, women archery, asian games gold, haryana athletes, sports news haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved