• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब चुनाव के लिए हरियाणा के हितों की बलि : कुमारी सैलजा

Haryanas interests sacrificed for Punjab elections: Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सिरसा की सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के आगामी चुनावों को देखते हुए हरियाणा के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि चुनावी रणनीति के कारण हरियाणा के अधिकारों और आवश्यकताओं को बलि चढ़ाया जा रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हरियाणा की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय अधिक समय पंजाब में व्यतीत कर रहे हैं, जबकि राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दे उपेक्षित पड़े हैं। उन्होंने विशेष रूप से सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले अनेक वर्षों से हरियाणा के बजट में एसवाईएल नहर के लिए अलग से राशि का प्रावधान किया जाता रहा है, जो राज्य के किसानों और जल अधिकारों से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। परंतु इस वर्ष के बजट में एसवाईएल के लिए कोई पृथक प्रावधान नहीं किया गया है, जो हरियाणा के हितों के साथ अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि परिसीमन के बाद हरियाणा में विधानसभा सदस्यों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजऱ नई विधानसभा भवन की आवश्यकता स्वाभाविक है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने न तो बजट में नई विधानसभा के निर्माण के लिए कोई राशि निर्धारित की है और न ही इस विषय का कोई उल्लेख किया है। यह दर्शाता है कि सरकार दूरदर्शिता और गंभीरता से काम नहीं कर रही। सांसद कुमारी सैलजा ने प्रश्न उठाया कि क्या भारतीय जनता पार्टी चुनावी लाभ के लिए हरियाणा के अधिकारों और भविष्य की आवश्यकताओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट ठोस योजनाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि जुमलों और आंकड़ों के फेरबदल का उदाहरण है। वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाकर केवल आंकड़ों की बाजीगरी से प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि एसवाईएल नहर पर उसकी क्या रणनीति है तथा विधानसभा निर्माण को लेकर उसका क्या दृष्टिकोण है। हरियाणा की जनता को इन प्रश्नों का जवाब मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryanas interests sacrificed for Punjab elections: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, budget 2026-27, kumari selja, bjp, punjab elections, syl canal, assembly building, neglect, farmers, public interest, political allegations, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved