75 प्लस सीट जीतने का दावा करने वाली भाजपा को 40 सीटें मिली। ऐसे में माना
ये जा रहा था कि कांग्रेस के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जेजेपी और कुछ
निर्दलीय विधायकों का समर्थन लेकर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बना सकते
हैं। इस तरह कांग्रेस के लिए सब ठीक ही था, लेकिन बाजी मार गए अमित शाह।
इस
बीच चुनावी चाणक्य और कुशल रणनीतिकार कहे जाने वाले बीजेपी अध्यक्ष अमित
शाह रेस्ट मोड में कहां बैठने वाले थे। चुनावी नतीजों के बीच बीजेपी
अध्यक्ष अमित शाह ने जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला से संपर्क साधा।
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार बनाने का ऑफर
दिया। साथ ही ये भी खबर आई कि हुड्डा की जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला से
दो दिन पहले से बातचीत चल रही है। इसके बाद लगने लगा कि हरियाणा में
कांग्रेस की सरकार बन सकती है। भाजपा ने हरियाणा में सबसे बड़ी पार्टी होने
के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।
PM मोदी ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया, देखें तस्वीरें
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
Daily Horoscope