• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो ने 7 फरवरी को अवैध खनन के विरूद्ध चलाया अभियान : अनिल विज

Haryana State Enforcement Bureau launched campaign against illegal mining on 7th February: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

-इस अभियान के तहत 120 स्थानों पर छापेमारी कर 748 वाहनों की जांच की चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि गत 7 फरवरी, 2024 को अवैध खनन के विरूद्ध हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 120 स्थानों पर छापेमारी कर 748 वाहनों की जांच की गई जिसमें से 99 वाहनों को जब्त किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विज ने बताया कि अवैध रूप से ले जा रहे मिट्टी, रेत तथा बजरी से भरे हुए कुल 99 वाहनों को जब्त किया। जिनमें 15 ट्रैक्टर-ट्राली, 39 हाइवा/डंपर, 3 जेसीबी/अन्य और 42 ओवरलोडिड वाहन शामिल है।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अनिल विज ने हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों को को निर्देश जारी कर राज्य में अवैध खनन के खिलाफ अभियान को अधिक कठोरता और प्रभावशीलता के साथ तेज करने के लिए कहा है। उन्होंने इस संबंध में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि वे गलत काम करने से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ प्रवर्तन ब्यूरो द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एडीजीपी डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को एक साथ कई स्थानों पर निशाना बनाने से सकारात्मक परिणाम मिलना तय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana State Enforcement Bureau launched campaign against illegal mining on 7th February: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, home minister anil vij, illegal mining, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved