• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के लाल नरेंद्र कुमार ने रचा इतिहास, माउंट अन्नपूर्णा पर फहराया तिरंगा

Haryana son Narendra Kumar created history, hoisted the tricolor on Mount Annapurna - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के हिसार जिले के मिंगनी खेड़ा गांव के निवासी पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने साहस और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए विश्व की सबसे खतरनाक चोटियों में शामिल माउंट अन्नपूर्णा (8,091 मीटर) पर भारत का तिरंगा फहराकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नरेंद्र इस चोटी पर तिरंगा फहराने वाले हरियाणा के पहले पर्वतारोही बन गए हैं।
नरेंद्र कुमार ने 25 मार्च को अपने इस चुनौतीपूर्ण अभियान की शुरुआत की और 7 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे माउंट अन्नपूर्णा के शिखर पर तिरंगा फहराकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया। नेपाल स्थित यह चोटी हिमालय पर्वत श्रेणी का हिस्सा है, जहां लगातार हिमस्खलन और बदलते मौसम के कारण चढ़ाई बेहद जोखिम भरी मानी जाती है।
पर्वतारोहण का सफर:

नरेंद्र ने अपनी पर्वतारोहण यात्रा वर्ष 2019 में अटल बिहारी इंस्टीट्यूट, मनाली से बेसिक कोर्स से शुरू की और 2021 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग से एडवांस कोर्स पूरा किया। उनके पिता सुभाष चंद्र, जो एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, ने हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया।
रिकॉर्डधारी पर्वतारोही:

नरेंद्र कुमार इससे पहले भी कई अद्भुत उपलब्धियाँ हासिल कर चुके हैं, जैसे-माउंट किलिमंजारो पर 5 दिन में 2 बार सफल चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाना।

माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर) पर सफल आरोहण करने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति। 15 अगस्त 2021 को माउंट युनम पर 151 फीट लंबा तिरंगा फहराकर देश को समर्पित कीर्तिमान।

समाजसेवा और भविष्य की योजना : नरेंद्र अपने अनुभवों के जरिए युवाओं को माउंटेनियरिंग और साहसिक खेलों के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें करियर के नए विकल्पों की ओर मार्गदर्शन भी देते हैं। उनका अगला लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है।

मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “नरेंद्र कुमार ने अन्नपूर्णा चोटी पर तिरंगा फहराकर देश को गौरवान्वित किया है। हरियाणा के इस लाल को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

इसके अलावा राज्य के खेल, पर्यटन, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी मंत्रियों सहित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कई विधायकों ने भी ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana son Narendra Kumar created history, hoisted the tricolor on Mount Annapurna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, son, narendra kumar, created history, hoisted, tricolor, mount annapurna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved