• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश के 11 वैज्ञानिकों को हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड

Haryana Science Ratna Award for 11 Scientists of the State - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के विज्ञान एवं तकनीक विभाग ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा प्रदेश के 11 वैज्ञानिकों को ‘हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड’ तथा ‘हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल विज भी उपस्थिति थे। इसी दौरान ‘हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड’ की राशि दो लाख से बढ़ाकर चार लाख रूपए करने तथा भविष्य में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के अवसर पर प्रति वर्ष 28 फरवरी को वैज्ञानिकों को अवार्ड देने का कार्यक्रम आयोजित करने की भी घोषणा की गई। हरियाणा सरकार के विज्ञान एवं तकनीक विभाग ने बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा प्रदेश के 11 वैज्ञानिकों को ‘हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड’ तथा ‘हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड ’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सम्मानित वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रोद्योगिकी ने आज कई क्षेत्रो में अपनी पहचान बनाई है। विज्ञान और प्रोद्योगिकी के बिना विकास संभव नही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित वैज्ञानिकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईटी के प्रयोग से संचार में बहुत बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि साइंस को आगे बढाने के लिए मुरथल में करीब 44 एकड में 250 करोड़ रुपये कि लागत से साइंस सिटी बनाने जा रहे हैं। इसी प्रकार अम्बाला में भी 5 एकड में 20 करोड़ रुपये कि लागत से उप क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आईटी के कारण आज बहुत बड़ा बदलव आया है। सरकारी योजनायों में भी पारदर्शिता लाने में भी साइंस का ही योगदान है।
इस अवार्ड समारोह में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने अपने कौशल से हिन्दुस्तान का नाम सारे विश्व में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। उन्होंने कहा कि युवाओं में आज विज्ञान के प्रति रुझान कम हुआ है। नील विज ने बताया कि हरियाणा में युवाओं में विज्ञान के प्रति रूचि बढाने के लिए स्कूल स्तर पर कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं जिसके अन्तरगत अवार्ड समारोह, सेमीनार का आयोजन और छात्रवृति देना शामिल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Science Ratna Award for 11 Scientists of the State
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana science ratna award for 11 scientists of the state, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved