चण्डीगढ़। हरियाणा में 29वें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत आगामी 23 से 30 अप्रैल तक समाज के सभी वर्गों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा इस संबंध में सभी संबंधित विभागों व संस्थाओं को पत्र जारी किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस महानिरीक्षक (यातायात एवं राजमार्ग) संजय कुमार ने करनाल में यह जानकारी देते हुए बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं में प्रति वर्ष पूरे भारत में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जान जाती है जो सबसे बड़ी त्रासदी है।
उन्होंने बताया कि परिवहन आयुक्त विकास गुप्ता ने इस सन्दर्भ में सडक़ सुरक्षा परिषद् की तरफ से विशेष योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में परिवहन विभाग द्वारा हरियाणा के सभी महाविद्यालयों मेें रोड सेफ्टी क्लब का गठन करवाया गया जिसकी गतिविधियां सन्तोषजनक हैं। इसके अतिरिक्त,जो महाविद्यालय सडक़ सुरक्षा गतिविधि के लिए योजना बना कर भेज रहे हैं, उन्हें सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये का आर्थिक अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से फरवरी-मार्च में अखिल हरियाणा सडक़ सुरक्षा चेतना यात्रा-2018 निकाली गई जिसमें 3 लाख से अधिक विद्यार्थी व शिक्षक सहयात्री बने। इस यात्रा के दौरान 2 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सडक़ सुरक्षा थीम पर पेंन्टिग बनायी तो वहीं 10 हजार विद्यार्थियों ने दुर्घटना के शिकार परिवारों की कथा लिखी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्र संघ ने वर्ष 2011 से 2020 तक सडक़ सुरक्षा दशक के रूप में मनाने का फैसला लिया है। यह अभियान इसी अवधारणा को साकार करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त,जुलाई माह से सडक़ उपयोगकर्ताओं, ड्राइवरों एवं यातायात पुलिस कर्मियों का संयुक्त सॉफ्ट स्किल कोर्स आयोजित किया जायेगा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं की संयुक्तकार्यशाला आयोजित की जायेगी, जिसके माध्यम से यह बताया जायेगा कि दुर्घटना के तुरन्त बाद पीडि़त व्यक्ति को किस प्रकार इलाज उपलब्ध कराना है।
मतदाता मोबाइल एप पर देख सकेंगे बूथ पर लाइन में खड़े लोगों की संख्या, देखें और क्या-क्या है खास...
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope