• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

18 तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद करेंगे हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार

Haryana PWD contractors to stop work from September 21 if payment is not made by September 18 - Chandigarh News in Hindi

500 करोड़ के लंबित बिलों का मामला, अधिकारियों ने भुगतान का दिया आश्वासन; सड़कें जाम करने की भी चेतावनी खास खबर। चंडीगढ़ ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को निर्माण सदन में विभाग के इंजीनियरिंग इन चीफ सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई। ठेकेदारों के अप्रैल 2026 से करीब 500 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने की मांग की। उनका कहना था कि इन कार्यों के बिल पहले ही पास हो चुके हैं, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ है। बैठक में अधिकारियों ने ठेकेदारों को 18 सितंबर तक लंबित बिलों का भुगतान करने का आश्वासन दिया।
ठेकेदारों ने स्पष्ट किया कि यदि 18 सितंबर तक भुगतान नहीं हुआ तो 21 सितंबर से काम बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों पर उतरकर सड़कें जाम करने की चेतावनी भी दी गई। ठेकेदारों ने डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (डीएलपी) के दौरान किए जाने वाले कार्यों के भुगतान की भी मांग उठाई। साथ ही इस अवधि में डीसी ऑफिस के प्रतिनिधियों को दी गई इंस्पेक्शन की पावर वापस लेने की मांग रखी।
ठेकेदारों का कहना था कि तकनीकी कार्यों की जांच के लिए विभागीय तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। वहीं, बैठक में ठेकेदारों को एक राहत भी मिली। उनके पहले से चल रहे निर्माण कार्यों की समय सीमा अवधि को 31 मार्च तक और प्राइस वरिअशन क्लाज के अनुरूप एस्केलेशन प्रदान करने की मांग स्वीकार कर ली गई। इससे ठेकेदारों में कुछ संतोष देखने को मिला।
एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक जैन, प्रधान जय भगवान जाखड़ , वरिष्ठ उपप्रधान मनोज चहल और कोषाध्यक्ष गुरवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि ठेकेदार विभाग के साथ काम जारी रखना चाहते हैं, लेकिन लंबे समय से भुगतान अटका होने से उन पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब 18 सितंबर तक भुगतान होने का इंतजार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana PWD contractors to stop work from September 21 if payment is not made by September 18
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all haryana pwd contractors association, pending payments clearance, pwd engineer-in-chief meeting, nirman sadan chandigarh, haryana pwd contractors strike, 500 crore dues clearance, contractor approved bills, special news chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved