चंडीगढ़। हरियाणा सरकार सीवरेज सफाई के लिए रोबोटिक मशीन की व्यवस्था करने पर विचार कर रही है ताकि सफाई कर्मियों को सीवर में ना उतरना पड़े। इससे काफी हद तक सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार सीवरेज सफाई के दौरान मृत्यु होने पर सफाई कर्मी के परिजनों को 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी। सरकार के समक्ष 1993 से अब तक ऐसे 117 मामले आए हैं, जिनमें सीवरेज सफाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। इन सभी मामलों की रिपोर्ट बनाकर वित्त विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। शीघ्र ही मंजूरी मिलने पर मृतक सफाई कर्मियों के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी। इन मामलों में से कुछ एक को तो यह आर्थिक सहायता प्रदान भी की जा चुकी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की लंबे समय से मांग रही है कि सीवरेज सफाई के दौरान मृत्यु होने पर उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। परंतु पूर्व की सरकारों ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले की संंवेदनशीलता को समझते हुए इस समस्या के निदान के लिए योजना बनाते हुए वर्ष 1993 से अब तक ऐसी 117 दुर्घटनाओं के केस को मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी स्वच्छता अभियान के सफलता की अहम कड़ी है, इसलिए प्रदेश सरकार ने अपने दायित्व अनुसार इनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर कारगर कदम उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि इन्हें सफाई करते समय किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।
डा. बनवारी लाल ने कहा कि सफाई कर्मियों के साथ ज्यादातर हादसे या मृत्यु सफाई के लिए सीवर में उतरने के दौरान ही होते हैं।
पत्रकारों द्वारा भ्रष्टाचार पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टोलरेंस नीति पर काम करते हुए पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन जनता को उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में प्रभावी अंकुश भी लगा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समान विकास कार्य करवा रही है। प्रदेश सरकार दीन दयाल उपाध्याय के अंतोदय सिद्धांत पर कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में काम रही है।
उन्होंने बच्चियों के साथ हो रहे दुराचार पर बोलते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। ऐसी घटनाएं ना हों, इसके लिए समाज को आगे आकर सामाजिक जागरूकता लानी होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश के लिए समाज की भागीदारी जरूरी है। आज समाज में नैतिक मूल्यों का स्तर घट रहा है, इसलिए लोगों में नैतिकता के भाव को पैदा करना होगा, विशेषकर युवाओं को नैतिक मूल्यों व सुसंस्कारित शिक्षा पद्धति की ओर अग्रसर करना होगा। इस दिशा में प्रदेश सरकार ने स्कूलों के पाठयक्रम मेें नैतिक शिक्षा पर बल दिया है।
उन्होंने औद्योगिक सुरक्षा रथ पर लगी सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान कहा कि यह रथ पूरे देश में भ्रमण कर औद्योगिक कार्यों में लगे कामगारों को सुरक्षा उपकरण अपनाने बारे जागरूक करेगा। उन्होंने डिजिफास्ली और तीन एम इंडिया लिमिटिड के संयुक्त तत्वाधान में रथ के माध्यम से चलाए जा रहे औद्योगिक सुरक्षा अभियान के लिए बधाई दी। यह रथ औद्योगिक समूह में प्रशिक्षण और भारत के कर्मचारियों के बीच सुरक्षा उपकरणों बारे जागरूकता पैदा करेगा।
इस अवसर पर विधायक डा. कमल गुप्ता, भाजपा प्रदेश मंत्री करण सिंह राणोलिया, आशा रानी खेदड़, रामफल घिराय, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता देवेंद्र दहिया, कार्यकारी अभियंता जसवंत सिंह, तहसीलदार एचके गुप्ता सहित संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 लॉन्च, दमदार इंजन और 21 इंच का फ्रंट व्हील
पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, 'जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं'
1984 में आई जैकी श्रॉफ-अनिल कपूर की फिल्म 'अंदर-बाहर' ने पूरे किए 42 साल
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
'चुंबक' पर काम करते हुए एक कलाकार के तौर पर खुद को विकसित होते देखा: हेली शाह
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
6 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदाई, पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें
'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'
अमिताभ बच्चन को देख घबरा गया था अक्षय का हाउसहेल्पर, कुर्ते पर गिरा दिया पानी
'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह
साप्ताहिक राशिफल: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह
भस्म आरती : भांग और आभूषणों से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, चंदन से किया गया लेप
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
गुजरात के सीएम रहते जिस बच्ची को स्कूल छोड़ने गए थे, वह वर्षों बाद नर्स बनकर मिली: पीएम मोदी

सत्य निकेतन हादसा: लेबर कॉन्ट्रैक्टर यूपी से गिरफ्तार, मालकिन और पति न्यायिक हिरासत में

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में हैः राजनाथ सिंह
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
'रूप की रानी चोरों का राजा' में श्रीदेवी का लुक था हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित, डिजाइनर नीता लुल्ला ने शेयर किया किस्सा
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद परमिश वर्मा का नया पोस्ट, बोले- 'जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए जीरो जगह'
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
'हैवान' में विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, इन फिल्मों में नेगेटिव रोल से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'
धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी
'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
9 साल से लापता बच्चे की तलाश में भटकेगी परिणीति चोपड़ा, इस दिन रिलीज होगी 'शक: ट्रस्ट नो वन'
पिता सचिन पिलगांवकर की ट्रोलिंग पर श्रेया का करारा जवाब, 'जो सामने तस्वीर खिंचवाते हैं, वही इंटरनेट पर ट्रोल करते हैं'
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
देखें आज 08/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope