• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा पुलिस को जल्द ही मिलेंगी 600 नई गाड़ियां, 7000 सिपाही होंगे भर्ती

Haryana Police will soon get 600 new four-wheeler, 7,000 soldiers will be recruited - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि प्रदेश में पुलिस सेवा के लिए जल्द ही 600 गाडि़यां खरीदी जाएंगी और हर पुलिस थाना को दो-दो गाडि़यां उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त, शीघ्र हरियाणा पुलिस में 7000 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी, जिनमें 6000 पुरुष सिपाही तथा 1000 महिला सिपाही शामिल होंगे। इसके साथ ही 400 पुरुष सब-इंसपेक्टर तथा 73 महिला सब-इंसपेक्टर की भी भर्ती की जाएगी। संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान कर रही है। इस स्वर्णिम समय का युवाओं को पूर्ण लाभ उठाना चाहिए। ये सभी भर्तियां मैरिट आधार पर की जाएंगी, जिसमें साक्षात्कार नहीं होगा। हरियाणा पुलिस को अभी करीब 14 हजार पुलिस कर्मियों की आवययकता है। चालू माह के अंत तक पुलिस के 4300 जवान प्रशिक्षण लेकर सेवा को तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कॉल सेवा-100 नंबर के साथ जल्द ही एंबुलेंस सेवा तथा फायर ब्रिगेड को भी जोड़ा जाएगा, जिसका नियंत्रण पुलिस मुख्यालय से जीपीएस के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए 3000 आवास बनाये जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Police will soon get 600 new four-wheeler, 7,000 soldiers will be recruited
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana police, 600 new four-wheeler, 7000 soldiers recruited, director general of police, bs sandhu, chief minister manohar lal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved