चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस
ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म के मामलों में दोषी ठहराए
जाने के बाद भड़की हिंसा के मामले में डेरा सच्चा सौदा समिति के 45
सदस्यों को पेश होने को कहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डेरे की एक हार्ड डिस्क बरामद की गई है और उसे
जांच के लिए भेजा गया है। इस हार्ड डिस्क में डेरा की संपत्ति और हवाला
सौदों सहित कथित तौर पर 700 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस
45 सदस्यीय समिति पर पंचकूला और अन्य स्थानों पर हिंसा भड़काने की साजिश
रचने का आरोप है, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और 264 लोग घायल हो गए
थे।
डेरा के अनुयायी बड़ी संख्या में पंचकूला और सिरसा में हुई हिंसा में शामिल थे।
हरियाणा
पुलिस ने पिछले महीने डेरे के 43 सर्वाधिक वांछित लोगों की सूची जारी की
थी, जिसमें हनीप्रीत इंसां और आदित्य इंसां के नाम भी शामिल थे।
हनीप्रीत
को मंगलवार को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। वह 38 दिनों से फरार थी। उस पर
देशद्रोह और हिंसा भड़काने की धाराओं में मामला दर्ज है।
आईएएनएस
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope